उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 26-29 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द, कईयों के बदले रूट………

लक्सर: मुरादाबाद मंडल के रायसी स्टेशन पर अप और लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते 26 से 29 सितंबर तक विभिन्न चरणों में ट्रैफिक और पावर ब्लाक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में कुछ ट्रेनों को रद, विनियमित, पुनर्निर्धारित और परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

ऋषिकेश से चंदौसी जाने वाली पैसेंजर 25 से 28 सितंबर तक
प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली एक्स.27 सितंबर को
योग नगरी से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 27 सितंबर को रास्ते में आधा घंटा रोककर चलायी जाएगी दरभंगा एक्स. दरभंगा से अमृतसर जाने वाली एक्स. 28 सितंबर को रास्ते में 30 मिनट रोक चलायी जाएगी।

देरी से चलने वाली ट्रेन
चंदौसी पैसेंजर, दरभंगा एक्सप्रेस,लखनऊ एक्सप्रेस,लिंक एक्सप्रेस,कुंभ,नरपतगंज एक्स. और जम्मूतवी एक्स.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन
पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 27 सितंबर को मुरादाबाद- नजीबाबाद- सहारनपुर मार्ग के स्थान पर मुरादाबाद,हापुड़, मेरठ, सहारनपुर होते चलेगी। रुड़की रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सहारनपुर, मेरठ, हापुड़ होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी। इस दौरान लक्सर,नजीबाबाद स्योहारा रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

अमृतसर से कोलकाता जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद के स्थान पर सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद होते चलेगी। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

हावड़ा- देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 26 और 27 सितंबर को मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार के स्थान पर मुरादाबाद, हापुड़, मेरठ, रुड़की, हरिद्वार होते देहरादून पहुंचेगी।
हावड़ा- देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 25 सितंबर को मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार के स्थान पर मुरादाबाद, हापुड़, मेरठ, रुड़की, हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी।