आज 20 सितंबर 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……
मेष राशि
आपके लिए दिन शुभ साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिल सकता है।
वृषभ राशि
आपके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको गलती से भी किसी तीसरे शख्स को रिश्ते के बीच नहीं आने देना चाहिए नहीं तो अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है।
मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ दिल की बातें हो सकती है। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
कर्क राशि
पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। इसकी वजह कोई तीसरा शख्स हो सकता है। आपको खुलकर बात करके स्थिति को संभालना चाहिए।
सिंह राशि
आज के दिन पार्टनर और आपके बीच आयी दूरी कम हो सकती है। रोमांटिक समय आप पार्टनर के साथ गुजार सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या वालों किसी तीसरे की सलाह को सुनकर पार्टनर के बारे में गलत राय न बनाएं। अगर कोई शंका मन में है तो पार्टनर से खुलकर बात करें।
तुला राशि
तुला वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। अपनी बातों से पार्टनर को अपनी ओर आप आकर्षित कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन में आज के दिन खुशियां आ सकती हैं। आप पार्टनर को किसी तरह का सरप्राइज भी आज के दिन दे सकते हैं।
धनु राशि
आज के दिन आप पार्टनर में सच्चा दोस्त पाएंगे। जो लोग सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज के दिन किसी खास से हो सकती है।
मकर राशि
मकर वालों आपको अपनी बातों को लेकर स्पष्ट रहने की आवश्यकता होगी। अगर गोलमोल बातें करेंगे तो पार्टनर का विश्वास आप पर से कम हो सकता है।
कुंभ राशि
मित्रों और पार्टनर के साथ खुशनुमा दिन बीत सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा।
मीन राशि
लव लाइफ में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। पार्टनर को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका दें, इससे रिश्ते में सुधार आएगा।


