आज 10 सितंबर 2026 दिन गुरुवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..

मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप व्यापार में अच्छा धन लाभ कमायेंगे, घर में भौतिक सम्पन्नता बनी रहेगी। आज आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे चहल-पहल बनी रहेगी। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए ऑफिस में सीनियर से बात हो सकती है, इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। आज आप घर के बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे, उनसे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

 

 

 

 

वृष राशि
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप फैक्ट्री के वर्कर को उपहार देंगे, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठेंगे और वो मन लगाकर काम करेंगे। यह समय प्रेम भाव से अपना काम बनाने का है ऐसे में किसी से भी व्यर्थ बात करने से बचें। इस राशि के जो व्यक्ति अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज आपको आईटी कम्पनी से ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें।

 

 

 

 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप दूसरों के कल्याण की भावना से किसी काम की शुरुआत करेंगे, जो आपकी सामाजिक छवि को मजबूत करेगा। आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का मन बना सकते हैं, किसी डीलर के माध्यम से आपको बढ़िया डील मिलेगी। आज आप फैमली फंक्शन में काम की वजह से थोड़ा लेट पहुंचेंगे, जिससे आपको शिकायत सुननी पड़ेगी। आज आपको किसी को उधार दिए हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिनका उपयोग आप निजी कार्यों में कर सकते हैं।

 

 

 

 

कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी काम की शुरुआत करेंगे, जिसके माध्यम से दूसरों को भी रोजगार मिलेगा। आज आप जीवन में एक नया दृष्टिकोण लेकर आएंगे और जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज इस राशि के हेल्थ केयर में अपना करियर बना रहें व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, सीनियर से कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और आप परिवार के सदस्यों के लिए उपहार खरीदेंगे। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने का मन बनायेंगे।

 

 

 

 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपने काम को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। इस राशि के कॉम्पिटीशन करने वाले छात्रों को आज अपने सीनियर से किसी विषय को समझने में आसानी रहेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज आप दूसरों से मदद की अपेक्षा न रखकर, खुद पर विश्वास रखेंगे।

 

 

 

कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी। आज आप किसी चीज को समझने के लिए पिता का सहयोग मिलेगा। इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति को ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है और किसी काम को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े सारे काम निपट जायेंगे, जिससे आपके मन का बोझ कम होगा और मन संतुष्ट रहेगा।

 

 

 

 

तुला राशि
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपना पुश्तैनी कारोबार बहुत अच्छे से संभालेंगे, जिससे पिता को बहुत खुशी मिलेगी। आज आप व्यर्थ की बातों को छोड़कर अपने काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम समय पर हो जायेगा। आज आप साफ मन से किसी की मदद करेंगे, जिसका आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आप कुछ समय बच्चों के साथ मनोरंजन में बितायेंगे, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी और आपका भी मन प्रसन्न बना रहेगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके काम से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन कर सकते हैं, इसलिए आज आप अपना काम पूरी सावधानी से करें। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल दूसरों को प्रभावित करेगी, जिससे आपको फायदा होगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने के जरूरत है, आप किसी अनुभवी वकील की मदद ले सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है स्टूडेंट्स का इंटरव्यू या वायवा है तो उसमें अवश्य सफलता मिलेगी।

 

 

 

 

धनु राशि
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप व्यापार में अच्छा धन लाभ कमायेंगे, आपके परिवार में भौतिक साधनों की बढ़ोतरी होगी। आज आपका सरकारी काम अटका हुआ है, तो किसी अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के खेलकूद से जुड़े छात्र आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगे और आपको अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। आज आपका मन अध्यात्म में थोड़ा ज्यादा लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं, जहां आपकी उपस्थिति से सभी को खुशी मिलेगी।

 

 

 

 

मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपके सोचे हुए अधिकतर कार्य पूरे होंगे और आप नए कार्यो की योजना बनायेंगे। आज आपके मन में बिजनेस को लेकर नए-नए आडियाज आयेंगे, इस बारे में आप किसी एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं। आज आपके सभी शारीरिक कष्टों का निवारण होगा, जिससे आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आप कुछ समय एकांत में बितायेंगे, आप अपनी अच्छाइयों और कमियों के ऊपर विचार करेंगे। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे।

 

 

 

 

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। आज आप वो पाने में सफल रहेंगे, जिसके लिए आपने कड़ी मेहनत की थी। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में आपको अच्छा लाभ होगा। आज आपको किसी करीबी के माध्यम से आर्थिक धन लाभ होगा और आपके रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज का दिन आप पढ़ने-लिखने में बितायेंगे, आपका माइंड फ्रेश होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे मिलकर आपके अन्दर पॉजिटिव परिवर्तन आयेगा।

 

 

 

मीन राशि
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिनका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर इन्वेस्टमेंट का प्लान बना तैयार करेंगे। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, उनके घर आना-जाना होगा। आज आप अपने काम के प्रति पूरी ईमानदारी बरतेंगे, जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक रहेगा, जिससे आप रोज की अपेक्षा ज्यादा काम कर पायेंगे।