-सुरेन्द्र भट्ट 

26 अप्रैल के दिन विशेष और देश-दुनिया के इतिहास के पन्नो की नजरों में महत्व।

विशेष

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day):

नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने में भूमिका निभाने वाले बौद्धिक संपदा (IP) अधिकार (पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन, कॉपीराइट) के लिए 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है।
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा यह दिवस मनाया जाता है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization ) संयुक्त राष्ट्र की सबसे पुरानी एजेंसियों में से एक है। इसका गठन 1967 में रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और विश्व में बौद्धिक संपदा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये किया गया था। भारत 1975 में WIPO का सदस्य बना था।

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2020 की थीम “Innovate for a Green Future” है।

ये भी पढें: 25 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व

इतिहास के पन्नो में

  • 1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
  • 1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
  • 1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
  • 1841 बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।
  • 1865: यूनियन कैवेलरी सैनिकों ने वर्जीनिया में राष्ट्रपति लिंकन के हत्यारे जॉन विल्क्स बूथ को गोली मार दी थी।
  • 1920: महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का चेन्नई में निधन।

ये भी पढें: 24 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व

  • 1956: दुनिया का पहला सफल कंटेनर जहाज, ह्यूस्टन, टेक्सास में छोड़ा गया था।
  • 1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
  • 1961: जम्मू और कश्मीर के रियासत के आखिरी शासक महाराज हरी सिंह का निधन।
  • 1962: पहली बार एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।
  • 1974: माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
  • 1975: सिक्किम को राज्य का दर्जा देने के लिये भारतीय संसद में विधेयक पारित हुआ जो ,16 मई से प्रभाव में आयाा । सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
  • 1980: स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता में स्थापित किया गया।
  • 1982: प्रतिष्ठित कवि और आलोचक मलयज का निधन हुआ था।
  • 1986: चेरनोबिलमें परमाणु हादसा हुआ। उस वक्त चेरनोबिल, जो अब यूक्रेन में है, सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था। इस परमाणु दुर्घटना को दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हादसा माना जाता है।
  • 1987 को प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) शंकर का निधन हुआ।
  • 1990 वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2010 बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया था।