आज 8 नवंबर 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे अपने मन की बात बता सकते हैं।

 

 

 

 

वृष राशि
आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। किसी काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग का काम कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छे क्लाइंट्स मिल सकते हैं।

 

 

 

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन करके सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घरवाले सहमति जताएंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

 

 

 

कर्क राशि
आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को बताएंगे। इस राशि के केमिस्ट शॉप चला रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनाएंगे। महिलाएं आज रसोई घर में व्यस्त रहेंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं।

 

 

 

 

सिंह राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं, यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है। आज की शाम परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आज आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

 

 

 

 

कन्या राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के कार्यों को ध्यान से करने की जरूरत है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए, बेवजह किसी को राय देने से बचें। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

 

 

 

तुला राशि
आज आपके लिए दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आज बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। रुपए-पैसों के लेन-देन में लापरवाही करने से बचना चाहिए। मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े-बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जाएगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। कारोबार में आज काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी से राय लेनी पड़ सकती है।

 

 

 

वृश्चिक राशि
आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। आज आपके खर्चे कम और बचत अच्छी रहेगी। नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

 

 

 

धनु राशि
आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे। आज आप कठिन से कठिन काम को समय से पूरा करने में सफल होंगे। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए आज कोई खुशखबरी इंतज़ार कर रही है। आज कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्र आज कॉलेज से मिला प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे, शिक्षक आपकी तारीफ करेंगे।

 

 

 

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे और आपको सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। आज विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, उन लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं।

 

 

 

कुंभ राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको दूरसंचार से कोई शुभ सूचना मिलेगी, जिससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बन जाएगा। बच्चों से आपको कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए दिन अच्छा है। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है।

 

 

 

 

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपसे कोई मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का दिन है। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। घर पर पार्टी करेंगे, जिसमें लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। लवमेट मूवी देखने जा सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।