बिना स्टफिंग करवा चौथ पर बनाएं मेथी की खस्ता कचौड़ी, स्वाद में लाजवाब, मिनटों में होगी तैयार………..

देहरादून: आलू-प्याज नहीं इस बार करवा चौथ पर मेथी की खस्ता कचौड़ी बनाकर सबको खिलाएं. एक तो इसको बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। आइए आपको हरी मेथी की कचौड़ी की रेसिपी बताते हैं।

त्योहारों पर आज भी घरों में कचौड़ियां बनाई जाती है, जिसका स्वाद बच्चे से लेकर बड़ों को बहुत पसंद आता है। कचौड़ी वैसे तो अक्सर लोग आलू और प्याज की बनाते हैं, लेकिन इस बार आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप मेथी की कचौड़ी बना सकते हैं। सर्दियों में बाजार में मेथी आसानी से मिल भी जाती है और इसके पराठे और पूड़ी तो अक्सर लोग घरों में बनाते हैं, मगर इस बार आप इसकी कचौड़ी बनाकर खाएं।

मेथी की कचौड़ी बनाने में कोई झंझट भी नहीं होता है और आप इसको अपनी रसोई में मौजूद चीजों से मिनटों में तैयार कर सकते हैं। मेथी की कचौड़ी को बिना किसी स्टफिंग के बनाया जाता है और इनको थोड़ा कुरकुरा रखा जाता है। खस्ता कचौड़ियों को आप आलू की सब्जी या फिर चटनी के साथ खा सकते हैं। आइए मेथी की कचौड़ी बनाने का आसान तरीका बताते हैं।

मेथी की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री-
2 मेथी गड्डी
2 कटोरी आटा
2 हरी मिर्च
1 चम्मच जीरा
आधा चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
तेल
आवश्यकतानुसार पानी

मेथी की कचौड़ी बनाने का तरीका
सबसे पहले ताजी मेथी की पत्तियों को डंठल से अलग कर से धोकर बारीक काट लें।

अब एक बर्तन में आटा में अजवाइन, नमक,हरी मिर्च कुचला हुआ, डालडा गर्म कर आटे में डाल कर अच्छे से मिला लें।

अब कटी हुई मेथी की पत्तियां डाल कर आटा गुंधे और 5 मिनट के लिए ढंक कर रख दें।

अब आटे से मिडियम शेप की लोई तोड़कर थोड़ी मोटी बेलें,इसी तरह सारे लोइयों से कचौड़ी बेल कर रख लें।

अब कड़ाही में कचौड़ी तलने के लिए तेल गरम करने के लिए रख दें। तेल के गर्म होने के बाद एक एक कर कचौड़ी डाले और दोनों तरफ अच्छे से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें।

इस तरीके से करें सर्व
अक्सर कचौड़ी बनाते समय लोई के अंदर स्टफिंग भरी जाती है, लेकिन मेथी को आप बिना किसी स्टफिंग के बना सकते हैं। मेथी की खस्ता कचौड़ी खाने में बहुत टेस्टी लगती है और आप इसको मेहमानों को भी चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।