उत्तराखंड में देहरादून से ऊखीमठ-चोपता के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत………
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम ने जिला रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ चौपता के लिए विधिवत बस का संचालन कर दिया है। मसूरी बस अड्डे से सुबह सवा छह बजे बस का संचालन किया जाएगा। जबकि ऊखीमठ चौपता से देहरादून के छह बजे बस संचालित की जाएगी।
रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मसूरी बस अड्डे से ऊखीमठ चौपता के लिए रोडवेज बस संचालन का उद्घाटन किया। रोड़वेज कर्मचारी संयुक्त परिषद देहरादून मंडल के अध्यक्ष मुकेश नैथानी ने बताया ऊखीमठ के लिए बस का विधिवत संचालन किया जाएगा।
इस दौरान विधायक ने उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से रोडवेज की बसों में 60 वर्ष की महिलाओं के लिए निश्शुल्क यात्रा की घोषणा की गई थी। जिसका नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं हुआ है।
विधायक को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा गया है। इस मौके पर रोडवेज महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह, ग्रामीण डिपो सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन, चित्रलेखा, देवेंद्र सिंह, विपिन बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।


