चलिये शाम के नाश्ते में चुकंदर और आलू से बनाएं क्रिस्पी कटलेट, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी……….

देहरादून: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा, टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं तो बीटरूट-आलू कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में आसानी से तैयार कर सकते हैं।

दिन भर की थकान के बाद अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ नया, टेस्टी और हल्का-फुल्का खाना चाहते हैं तो बीटरूट-आलू कटलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये कटलेट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आते हैं और बेहद आसानी से मिनटों में बन जाते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद होता है।

चुकंदर होने की वजह से यह आम तले हुए स्नैक्स की तुलना में ज्यादा पौष्टिक ऑप्शन भी माना जाता है। आप इसे सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या मेहमानों के लिए स्नैक के तौर पर भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि बीटरूट-आलू कटलेट कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

ये है बनाने के लिए सामग्री-
2 चुकंदर
2 आलू
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल

बीटरूट-आलू कटलेट बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है-
सबसे पहले चुकंदर और आलू को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. जब ये ठंडे हो जाएं तो आलू के छिलके उतारकर एक बड़े बाउल में मैश कर लें। अब उबले हुए चुकंदर को कद्दूकस या मैश करके आलू में मिला दें।

इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। जब मिश्रण तैयार हो जाए तो इससे अपनी पसंद के आकार के छोटे-छोटे कटलेट बना लें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल अच्छी तरह गर्म होने पर कटलेट डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और कुरकुरे होने तक तल लें।

तैयार बीटरूट-आलू कटलेट को प्लेट में निकालें और हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही की डिप के साथ गर्मागर्म परोसें।

इन बातों का रखें ध्यान
चुकंदर और आलू उबालने के बाद उनका सारा पानी अच्छी तरह निकाल दें, ताकि मिश्रण गीला न हो।

अगर मिश्रण ज्यादा नरम लगे, तो उसमें थोड़ा ब्रेडक्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर मिलाकर बाइंडिंग बेहतर कर सकते हैं।

कटलेट को हमेशा मीडियम गैस पर तलें, इससे वे बाहर से कुरकुरे और अंदर से अच्छी तरह पकेंगे।

ज्यादा तेल सोखने से बचाने के लिए तेल अच्छी तरह गर्म होने के बाद ही कटलेट डालें।