आज 24 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……
मेष राशि
चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बच के पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति आपकी अच्छी है, थोड़ी मध्यम लेकिन कही जाएगी। संतान की स्थिति भी ठीक-ठाक कही जाएगी। व्यापार अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय कहा जाएगा यह। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि
आनंददायक जीवन गुजारेंगे। पति-पत्नी का संबंध इन दिनों निखरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम, संतान, व्यापार, स्वास्थ्य सब कुछ बहुत अच्छा है। थोड़ा सा स्वास्थ्य आज के दिन बहुत अच्छा रहेगा लेकिन ओवरऑल स्वास्थ्य आपका सही नहीं चल रहा है, थोड़ा ध्यान रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। निवेश जरूर करें।
मिथुन राशि
शत्रु एक्टिव रहेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। आपकी स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापार आपका अच्छा है। छोटी-मोटी परेशानियां डिस्टर्ब करेंगी, बच के पार करिए। सफेद वस्तु पास रखना, काली जी की शरण में बने रहिए, उन्हें प्रणाम करते रहिए, शुभ होगा।
कर्क राशि
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लेखकों के लिए, कवियों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। मतलब इमोशनल होकर के कुछ तू-तू मैं-मैं कर सकते हैं, इसलिए मध्यम प्रेम की स्थिति कही जाएगी, बाकी स्थिति आपकी ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए इन दिनों स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम चल रही है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है, हालांकि व्यापार अच्छा रहेगा। भूमि, भवन या वाहन में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। इस समय आपको गृह-कलह से बचना चाहिए। उपाय के तौर पर कोई भी सफेद वस्तु दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य और प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, वहीं व्यापार और भी ज्यादा बेहतर रहेगा। आपके लिए एक बहुत अच्छी स्थिति बन रही है। आप पराक्रमी बने रहेंगे और आपका किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। इस समय आपमें व्यावसायिक बुद्धि और व्यावसायिक ऊर्जा कूट-कूटकर भरी हुई है। यह एक अच्छा समय है, और शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है, जबकि व्यापार अच्छा रहेगा। धन का आगमन होगा और कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन यदि आपने निवेश किया तो घाटा हो सकता है, इसलिए फिलहाल निवेश करने से बचें। उपाय के रूप में लाल वस्तु, लाल वस्त्र या मसूर की दाल का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर जाएगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है और व्यापार भी काफी अच्छा चल रहा है। कुल मिलाकर आपके लिए एक बेहद शुभ स्थिति बनी हुई है। उपाय के तौर पर भगवान विष्णु को प्रणाम करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।
धनु राशि
चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। निवेश अभी मत करिएगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। किसी को रुपए-पैसे आपने दिया है, तो वापस आएगा या अगर पाना चाहते हैं, तो उनको नॉक करिए, मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। एक अच्छी शुभ संकेत दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की स्थिति अच्छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। शुभ संकेत दिख रहा है और निवेश करने के लिए उपयुक्त समय होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि
स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की भी स्थिति अच्छी हो चुकी है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। भाग्यवश काम बनेगा आपका, यात्रा का योग बनेगा और निवेश करना आपके लिए अच्छा साबित होगा। जमीन में निवेश करना अच्छा साबित होगा।


