उत्तराखंड में UKSSSC ने निकाली 379 लेखाकार पदों पर बंपर भर्ती। जानें योग्यता और पूरी डिटेल………..
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) और कैशियर कम सहायक लेखाकार के कुल 379 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
आयोग ने भर्ती प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
379 पदों पर होगी सीधी भर्ती
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 79/उ०अ० से०च०आ०/2026 के अनुसार समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 379 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञापन जारी होने की तिथि: 21 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन: 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026
लिखित परीक्षा (संभावित): 12 अक्टूबर 2026
इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती के तहत कई विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें प्रमुख रूप से—
लेखाकार (BRIDCUL)
सहायक लेखाकार (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड)
सहायक लेखाकार (पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड)
सहायक लेखाकार (उत्तराखंड जल विद्युत निगम)
सहायक लेखाकार (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद)
सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक (उत्तराखंड जल संस्थान)
कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा)
कैशियर कम सहायक लेखाकार
सहित कुल 18 विभिन्न पदनामों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार लेवल-5 और लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा।
लेवल-6: ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह
लेवल-5: ₹29,200 से ₹94,300 प्रति माह
आयु सीमा
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा—
हाईस्कूल का प्रमाण पत्र
आधार कार्ड (दोनों तरफ की प्रति)
आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अनुभव प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने उम्मीदवारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
लिखित परीक्षा 12 अक्टूबर को संभावित
भर्ती के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि 12 अक्टूबर 2026 तय की गई है। आयोग ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव होने पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचना जारी की जाएगी।


