आइये जानते है वेद दीपक कुमार से “आयुर्वेद के अनुसार उच्च रक्तदाब (High BP) और निम्न रक्तदाब (Low BP) का उपचार”…….
हरिद्वार: उच्च रक्तदाब का उपचार: आयुर्वेद के अनुसार उच्च रक्तदाब की बीमारी ठीक करने के लिए घर में उपलब्ध कुछ आयुर्वेदिक औषधियाँ हैं जो रोगी ले सकते हैं, जैसे एक बहुत अच्छी दवा है हमारे घरों में होती है वो है दालचीनी जो मसाले के रूप में उपयोग होती है। उसे आप पत्थर में पीसकर चूर्ण (पाउडर) बनाकर आधा चम्मच रोज सुबह खाली पेट गरम पानी के साथ खाइए ; अगर थोडा खर्च कर सकते है तो दालचीनी को शहद के साथ लीजिये (आधा चम्मच शहद आधा चम्मच दालचीनी) गरम पानी के साथ, ये हाई BP के लिए बहुत अच्छी दवा है।
एक और अच्छी दवा है जो आप ले सकते है पर दोनों में से कोई एक। दूसरी दवा है — मेथी दाना। एक गिलास गरम पानी में आधा चम्मच मेथी दाना लीजिए और रात को भिगो दीजिए। रातभर उसे पड़ा रहने दीजिए और सुबह उठ कर पानी को पी लीजिए और मेथी दाने को चबाकर खा लीजिए। ये बहुत जल्दी आपकी उच्च रक्तदाब को सामान्य कर देगा। डेढ़ से दो महीने में एकदम स्वाभाविक कर देगा।
उच्च रक्तदाब की एक तीसरी अच्छी दवा है – वो है अर्जुन की छाल। अर्जुन एक वृक्ष होता है उसकी छाल को धूप में सुखाकर पत्थर से पीसकर उसका चूर्ण बना लीजिए। आधा चम्मच चूर्ण, आधा ग्लास गरम पानी में मिलाकर उबाल ले और खूब उबालने के बाद रोगी को इसे चाय की तरह पिला दीजिए । यह उच्च रक्तदाब को ठीक करेगा, कोलेस्ट्रोल को ठीक करेगा, ट्राईग्लिसाराइड को ठीक करेगा, मोटापा कम करता है, हृदय में कोई छेद (ब्लोकेज) है तो यह अर्जुन की छाल वो ब्लोकेज को भी निकाल देता है। चिकित्सक प्रायः कुछ रोगियों को यह कहते हैं ना कि आपका दिल कमजोर है। अगर दिल कमजोर है तो आप प्रतिदिन अर्जुन की छाल अवश्य लीजिए। आपका दिल बहुत मजबूत हो जायेगा; आपका ESR ठीक होगा, ejection fraction भी ठीक हो जायेगा; बहुत अच्छी दवा है ये अर्जुन की छाल।
हमारे घर में एक अच्छी दवा और है वो है लौकी का रस। रोगी एक कप लौकी का रस रोज सबेरे खाली पेट, नास्ता करने से एक घंटे पहले पीएँ। इस लौकी की रस में पांच धनिया पत्ता, पांच पुदीना पत्ता, पांच तुलसी पत्ता मिलाकर तीन चार कालीमिर्च पीसकर, ये सब डालकर पीना। ये बहुत अच्छी तरह से रक्तदाब ठीक करेगा और ये हृदय को भी बहुत व्यवस्थित कर देता है, कोलेस्ट्रोल को ठीक रखेगा, मधुमेह (डाइबिटीज) में भी काम आता है।
और एक मुफ्त की दवा है , बेलपत्र के पत्ते। ये उच्च रक्तचाप में बहुत काम आते है । पाँच बेलपत्र लेकर पत्थर पर पीसकर उसकी चटनी बनाइए। अब इस चटनी को एक गिलास पानी में डालकर खूब गरम कर लीजिए, इतना गरम करिए कि पानी आधा हो जाए, फिर उसको ठंडा करके पी लीजिए। यह सबसे जल्दी उच्च रक्तचाप को ठीक करता है और यह बेलपत्र रोगी के मधुमेह (शुगर/डाइबिटीज) को भी सामान्य कर देगा। जिनको उच्च रक्तचाप और सुगर दोनों है उनके लिए बेल पत्र सबसे अच्छी दवा है।
उच्च रक्तदाब के लिए एक और मुफ्त की दवा है – देशी गाय का मूत्र, रोगी व्यक्ति आधा कप गौमूत्र रोज सुबह खाली पेट पीएँ। यह बहुत जल्दी उच्च रक्तदाब को ठीक कर देता है। गोमूत्र बहुत अद्भूत होता है, यह उच्च रक्तदाब को भी ठीक करता है और निम्न रक्तदाब को भी ठीक कर देता है – यानि दोनों में काम आता है और यही गोमूत्र मधुमेह (शुगर/डाइबिटीज) को भी ठीक कर देता है, जोड़ों का दर्द (Arthritis), गठिया (Gout) दोनों ठीक होते हैं। अगर रोगी गोमूत्र नियमित (लगातार) पी रहे हैं तो दमा भी ठीक होता है, अस्थमा भी ठीक होता है, राजयक्ष्मा (टीबी/Tuberculosis) भी ठीक हो जाती है। इसमें दो सावधानियाँ ध्यान रखनी चाहिए कि गाय शुद्धरूप से देशी हो और वो गर्भावस्था में न हो।
*निम्न रक्तदाब की बीमारी के लिए दवा :-
निम्न रक्तचाप की बीमारी के लिए सबसे अच्छी दवा है गुड़। रोगी व्यक्ति गुड़ को पानी में मिलाकर, सेंधा नमक डालकर, नीम्बू का रस मिलाकर पीएँ। एक ग्लास पानी में पच्चीस ग्राम गुड़, थोडा नमक, नीबू का रस मिलाकर दिन में दो – तीन बार पीने से निम्न रक्तदाब सबसे जल्दी ठीक होता है।
निम्न रक्तदाब की एक और अच्छी दवा है, अगर आपके पास थोड़े पैसे हैं तो रोज अनार के रस में सेंधा नमक डालकर पीयो।इससे निम्न रक्तदाब बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।
गन्ने के रस में भी सेंधा नमक डालकर पीएँ, यह भी निम्न रक्तदाब को ठीक कर देता है।
संतरे का रस सेंधा नमक डालकर पीएँ, यह भी निम्न रक्तदाब को ठीक कर देता है।
अनन्नास के रस में सेंधा नमक डालकर पीएँ, यह भी निम्न रक्तदाब को ठीक कर देता है।
निम्न रक्तदाब के लिए और एक बढ़िया दवा है — मिश्री और मक्खन मिलाकर खाओ, ये निम्न रक्तदाब की सबसे अच्छी दवा है।
निम्न रक्तदाब के लिए और एक बढ़िया दवा है- देशी गाय के दूध में घी मिलाकर पियो , एक ग्लास देशी गाय का दूध और एक चम्मच देशी गाय की घी मिलाकर रात को पीने से निम्न रक्तदाब बहुत अच्छे से ठीक होगा।
और एक अच्छी दवा है निम्न रक्तदाब की और सबसे सस्ती भी है। वो है सेंधा नमक का पानी पीयो दिन में दो तीन बार। जो गरीब लोग है ये उनके लिए सबसे अच्छा है।


