उत्तराखंड में भानियावाला-ऋषिकेश परियोजना 743 करोड़ से बनेगा 20 किलोमीटर लंबा हाईवे, 754 वृक्षों का होगा प्रत्यारोपण……..
देहरादून: परियोजना के तहत पर पेड़ों की कटाई को कम किया जा सके, इसके लिए योजना में प्रबंध किया गया है। 754 पेड़ों का दूसरी जगहों पर प्रत्यारोपण किया जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) भानियावाला-ऋषिकेश परियोजना को विकसित कर रहा है। इसमें वन और वन्यजीवों के दृष्टिगत कई कदम उठाए गए हैं। एनएचएआई के अनुसार प्रस्तावित मार्ग में हाथियों के सुरक्षित आवागमन के लिए लगभग 3.5 किलोमीटर एलिवेटेड संरचना सहित विशेष एलीफेंट अंडरपास विकसित किए जाएंगे।
इसके अलावा मार्ग पर साउंड बैरियर, एंटी-ग्लेयर स्क्रीन, वन्यजीव चेतावनी संकेतक, गति नियंत्रण के उपाय से लेकर नो हॉर्न जोन होगा। साथ ही परियोजना के तहत पर पेड़ों की कटाई को कम किया जा सके, इसके लिए योजना में प्रबंध किया गया है। 754 पेड़ों का दूसरी जगहों पर प्रत्यारोपण किया जाएगा।
743 करोड़ से योजना तैयार होगी
करीब 20 किलोमीटर लंबा मार्ग 743 करोड़ से तैयार किया जा रहा है। इससे वाहनों के दबाव से निपटने में मदद मिलेगी। एनएचएआई के अनुसार फोर लेन निर्माण से सड़क की ज्यामिति में सुधार होगा, यात्रा अधिक सुरक्षित होगी तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को आधुनिक सड़क सुरक्षा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।


