उत्तराखंड में यहाँ CBI की छापेमारी, BRO भ्रष्टाचार से जुड़ा हैं मामला…….

देहरादून: सीमा सड़क संगठन (BRO) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को उत्तराखंड के पांच जिलों में एक साथ बड़ी छापेमारी की।

इस कार्रवाई से संबंधित विभागों, अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीमों ने कई स्थानों पर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की।

इन पांच जिलों में हुई एक साथ छापेमारी
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने मुनस्यारी, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून में एक साथ कार्रवाई की। जांच के दौरान कई कार्यालयों, आवासों और कैंप कार्यालयों में तलाशी ली गई।

टीमों ने निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की। जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया गया।

BRO के निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सीमा सड़क संगठन (BRO) के निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और गड़बड़ियों की जांच के तहत की गई है।

बताया जा रहा है कि सीबीआई इस मामले की लंबे समय से जांच कर रही थी। प्रारंभिक जांच में मिले इनपुट के आधार पर बुधवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में एक साथ छापेमारी की गई।

कार्यालय, आवास और कैंप ऑफिस भी खंगाले
सीबीआई की देहरादून टीम ने कुमाऊं क्षेत्र के मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में संबंधित कार्यालयों, अधिकारियों के आवासों और कैंप कार्यालयों की तलाशी ली।

वहीं हरिद्वार और देहरादून में बाहरी राज्यों से पहुंची सीबीआई टीमों ने जांच की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच की गई।

जांच के बाद सामने आ सकते हैं बड़े खुलासे
सीबीआई फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। एजेंसी की ओर से फिलहाल आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।