उत्तराखंड में धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की तीसरी लिस्ट। 6 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी………

देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत छह नेताओं को विभिन्न आयोगों, बोर्डों और सलाहकार समितियों में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार ओमवीर सिंह राघव को गन्ना विकास सलाहकार समिति, धीरेंद्र पंवार को मीडिया सलाहकार समिति, भूपेंद्र कंडारी को गौ सेवा आयोग और सेवानिवृत्त ले. कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी को आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा रणजीत सिंह नामधारी को पशु कल्याण बोर्ड तथा किरन को सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

लगातार तीसरे दिन जारी हुई सूची
धामी सरकार बीते तीन दिनों से चरणबद्ध तरीके से दायित्वधारियों की नियुक्तियां कर रही है। इससे पहले जारी दो सूचियों में भी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सरकार आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे नेताओं को भी जिम्मेदारी देकर संदेश देने का प्रयास कर रही है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
ओमवीर सिंह राघव – उपाध्यक्ष, गन्ना विकास सलाहकार समिति
धीरेंद्र पंवार – उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति
भूपेंद्र कंडारी – उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग
ले. कर्नल (सेनि.) रघुवीर सिंह भंडारी – उपाध्यक्ष, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति
रणजीत सिंह नामधारी – उपाध्यक्ष, पशु कल्याण बोर्ड
किरन – उपाध्यक्ष, सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद

गौरतलब है कि धामी सरकार लगातार तीसरे दिन दायित्वधारियों की सूची जारी कर रही है। इससे पहले भी कई नेताओं को विभिन्न आयोगों और समितियों में जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।