आइये जानते है वेद दीपक कुमार से “आम के आम गुठलियों के भी दाम, जानिये 10 चामत्कारिक लाभ”……….
हरिद्वार: आम के आम गुठलियों के भी दाम यह कहावत तो आपने पहले भी कई बार सुनी होगी लेकिन आज इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको पता चलेगा कि यह बिल्कुल सच है।
आम की गुठली का सेवन करने के लिए या तो उसका पाउडर तैयार किया जाता है या फिर कुछ प्रोसेस की मदद से आम की गुठली से तेल भी निकाला जाता है, जो काफी फायदेमंद होता है। गुठली को तोड़कर उसके अंदरूनी भाग को सुखाकर उसका पाउडर बनाया जाता है, जिसे खाने में फ्लेवर के रूप में भी मिला लिया जाता है।
सिर्फ आम ही नहीं बल्कि उसकी गुठली भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है,गर्मी का मौसम वैसे तो किसी को पसंद नहीं होता, लेकिन एक चीज है, जिसकी वजह से कुछ लोग इस मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं और वो है आम। आम को फलों का राजा कहा जाता है और यह एक ऐसा फल होता है, जिसे बच्चे, बूढ़े, जवां सब लोग ही पसंद करते हैं, जिससे भी आप पूछेंगे वही कहेगा कि आम उसका पसंदीदा फल है।
कच्चा हो या पक्का दोनों ही आम का अपना-अपना महत्व होता है, कच्चा आम का लोग अचार डालते हैं, या फिर दाल में डालते हैं, चटनी भी बनाई जाती है, इसी तरह पक्के आम को भी लोग बड़े चाव से खाते हैं। सिर्फ आम ही नहीं बल्कि उसकी गुठली भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, आइए आम की गुठली के फायदों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
आपमें से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि आम की गुठली हमारे शरीर के लिए कितनी फायदेमंद होती है, बता दें कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। आम की गुठलियों के फायदे के बारे में जान, आप यकीनन आगे से इसकी गुठली फेकने से पहले 10 बार सोचेंगे।
*1. व्हाइट डिस्चार्ज।
व्हाइट डिस्चार्ज महिलाओं की कॉमन समस्या है, हालांकि ये समस्या आम की गुठली खाने से ठीक हो सकती है, जी हां! आम की गुठली के सेवन से व्हाइट डिस्चार्ज बंद हो जाता है।
*2. डैंड्रफ से छुटकारा।
आम की गुठली से डैंड्रफ की समस्या भी दूर की जा सकती है, बस इसके लिए आम की गुठली का पाउडर बनाकर बालों में लगाना है, इससे जल्द ही डैंड्रफ गायब हो जायेंगे।
*3. कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल।
आम की गुठली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है, सिर्फ यही नहीं, आम की गुठली इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। साथ ही बीपी कंट्रोल करने में भी आम की गुठली मददगार होती है।
*4. ओरल हेल्थ बेहतर रहती है।
दांतो की ठीक से सफाई न होने पर उनमें सड़न और दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में आम की गुठली से बना पाउडर दांतों से प्लेग साफ करने में मदद कर सकता है। इसके पाउडर से ब्रश करने से दांत मजबूत और हेल्दी बनते हैं।
*5. हेल्दी हार्ट।
आम की गुठली कोलेस्ट्रॉल तो कम करती ही है, साथ ही, यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कम करने में कारगर हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से स्ट्रोक का भी खतरा रहता है, जो जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए आम की गुठली दिल को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होती है।
*6. एक्ने दूर होता है।
एक्ने की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे और निशान हो सकते हैं। आम की गुठली एक्ने की समस्या को कम करने में मददगार हो सकती है। इसके पाउडर में टमाटर का रस मिलाएं और स्क्रब करें। इससे डेड स्किन सेल्स हटेंगे और त्वचा निखरी हुई नजर आएगी।
*7. स्किन ड्राई नहीं होती।
आम की गुठली से बना तेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है, जिससे त्वचा रूखी और खिंची-खिंची नजर नहीं आती। यह स्किन को बहुत ऑयली भी नहीं बनाता, जो इसकी खास बात है।
*8. होंठ मुलायम होते हैं।
आम की गुठली होठों की ड्राईनेस दूर करने में भी मदद करते हैं। इससे बने बटर को लिप बाम के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे होंठ मॉइस्चराइज होते हैं और फटते नहीं है। साथ ही, यह प्राकृतिक होता है, जिससे नुकसान का खतरा भी कम होता है।
*9. बालों हेल्दी बनते हैं।
आम की गुठली न केवल डैंड्रफ कम करने में मददगार है बल्कि, यह बालों को मजबूती और पोषण भी देता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे बाल मजबूत बनते हैं और उनका टूटना व झड़ना कम होता है।
10. B12 की कमी नही होगी।
आम की गुठली को तोड़कर उसमें निकली गिरी को टुकड़े करके नमक में सेक ले 100 ग्राम लेने से साल भर B12 की कमी नही होगी।
ऐसे करें आम की गुठली का सेवन।
बता दें कि आम की गुठली में औषधिक गुण होते हैं। इसका सेवन कैसे किया जा सकता है यदि इसके बारे में आपको बताएं तो आम की गुठली को निकालकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में कट कर लें, फिर दो दिनों के लिए धूप में सुखा दे और रोजाना इसका सेवन करें, कमाल के फायदे मिलेंगे। कुछ लोग इसका सेवन चूर्ण बनाकर भी करते हैं।


