आज CBSE 10th Result 2026 घोषित: 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक……..

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आज 15 अप्रैल को जारी कर दिया है। देशभर के करीब 25 लाख छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

कहां और कैसे देखें रिजल्ट-
छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

CBSE 10th Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर “Result” लिंक पर क्लिक करें
अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर लें
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
CBSE कक्षा 10वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।

अगर कोई छात्र इससे कम अंक प्राप्त करता है, तो वह अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए मई में होने वाली दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकता है।

इन वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध है रिजल्ट-
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
cbse.nic.in
SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
इंटरनेट की समस्या होने पर छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।

मैसेज फॉर्मेट:
CBSE10 <स्पेस> रोल नंबर <स्पेस> जन्मतिथि (DDMMYYYY) <स्पेस> स्कूल नंबर
भेजें: 7738299899

जरूरी सलाह
रिजल्ट चेक करते समय ऑफिशियल वेबसाइट का ही उपयोग करें
रोल नंबर और डिटेल्स सही भरें।
रिजल्ट का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।