आज 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..

मेष राशि
आज का दिन शुभ रहने वाला है. धन संपत्ति में निवेश के लिए समय अच्छा है और जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं. दांपत्य जीवन का तनाव दूर होगा. उच्च आत्मविश्वास के कारण आप हर कार्य को पूरा करेंगे. मां के साथ मधुर संबंध रहेंगे।

 

 

 

 

वृषभ राशि
आज खर्चों में बढ़ोतरी के कारण आप थोड़े परेशान रह सकते हैं. अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश असफल हो सकती है. वैवाहिक जीवन का पुराना तनाव दूर होगा और प्रेम बढ़ेगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आय और व्यय के बीच संतुलन बनाने में आप सफल रहेंगे. यात्रा और पारिवारिक कारणों से धन खर्च हो सकता है. बच्चे के करियर को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार के वरिष्ठ सदस्य से मार्गदर्शन मिलेगा।

 

 

 

कर्क राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा. नौकरी और कारोबार में स्थिति बेहतर होगी. काम की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी. लापरवाही न बरतें और काम के प्रति गंभीर रहें. सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा. राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को मेहनत का शुभ फल मिलेगा।

 

 

 

 

सिंह राशि
आज का दिन संघर्षपूर्ण रह सकता है. बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. आर्थिक समस्याओं के बीच कमाई का नया स्रोत मिल सकता है. विदेश जाने के प्रयास सफल होंगे. राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को संयम और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

 

 

 

कन्या राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा. अपनी बुद्धि और क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें, फायदा होगा. विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यस्थल पर बिना सोचे-समझे किसी से कुछ न कहें. पिता से सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए दिन उत्साहवर्धक है।

 

 

 

तुला राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा. बिजनेस में अच्छी कमाई होगी. साझेदारों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा. नई पार्टनरशिप लाभकारी रहेगी. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी।

 

 

 

वृश्चिक राशि
आज का दिन परेशानियां लेकर आ सकता है. कोई बड़ा निवेश न करें, नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोग ध्यान देकर काम करें, अधिकारी नजर बनाए रखेंगे. यात्रा पर सतर्क रहें और कीमती सामान का ध्यान रखें. जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।

 

 

 

धनु राशि
आज का दिन अत्यंत फलदायी है. मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें, गलती पर टोका जा सकता है. मित्र से विवाद बातचीत से सुलझाएं. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे. राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को सम्मान मिल सकता है।

 

 

 

मकर राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है. नया वाहन, मकान या दुकान खरीदने के प्रयास सफल होंगे. परिवार से अपेक्षित सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. परिवार में सदस्य की सफलता से आनंद का माहौल रहेगा. धर्म कर्म के कार्यों में भाग लेंगे।

 

 

 

कुंभ राशि
आज का दिन अत्यंत शुभ फलदायी है. बिजनेस में मनचाहा मुनाफा मिलने से खुशी होगी. कार्यस्थल पर शत्रुओं को मात देने में सफल रहेंगे. भाई-बहनों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. नौकरी में सहयोगियों के काम पर नजर रखें।

 

 

 

मीन राशि
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है. काम के प्रति उत्साहित रहेंगे और रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे. धन संबंधी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी. उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है. भाइयों और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।