आइये आज जानते है वेद दीपक कुमार से “आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले आहार”…….
हरिद्वार:-
1. बादाम दूध :*
एक सप्ताह में कम से कम तीन बार, बादाम पड़ा हुआ दूध पिएं। इसमें विटामिन ई होता है जो आंखों में कोई विकार होने लाभप्रद होता है। इसके सेवन से त्वचा में भी चमक आ जाती है। आप चाहें तो इस दूध में चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर भी डाल सकती हैं।
*2. गाजर का जूस :*
गाजर, सर्दियों के दिनों में बहुत अच्छी आती है। उन दिनों गाजर का जूस निकाल दिन में एक बार पी लें। आप चाहें तो इसमें घिसा नारियल और 1 चम्मच शहद भी मिला लें, इससे स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है।
*3. सौंफ :*
मेंथी के दानों को रात भर भीगने के लिए रख दें। इसके बाद, अगली सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन कर लें।
*4. आंवला दूध :*
आंवले का दूध, बहुत लाभप्रद होता है। आपको इसे सुबह खाली पेट पीना चाहिये। इससे आंखों की रोशनी अच्छी हो जाती है और इससे वजन भी घटता है।
*5. विटामिन ई फूड :*
बादाम, गाजर, सूरजमूखी के बीज, पपीता; ये सभी विटामिन के स्त्रोत होते हैं। इनके सेवन से आंखें बहुत अच्छी रहती हैं। इनके सेवन की आदत डाल लें और अपनी दैनिक खुराक में इन्हे शामिल कर लें।


