आज 6 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी. नौकरी में भी आपकी उत्पादकता बढ़ेगी. आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. अन्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी. जीवनसाथी के साथ संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तब वह भी दूर होगी. आपने अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, उससे अधिक मिलने से खुशी होगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है. आपने अपने बढ़ते खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा. आप शौक मौज की चीजों पर ज्यादा ना लगें. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, वह बेहतर रहेंगे. आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. यदि कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मुद्दा कोर्ट-कचहरी में चल रहा था, तो वह भी दूर होगा. नौकरी में यदि आपने बदलाव करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे. आपको भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है. आपका मन उत्साहित रहेगा और आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कुछ समस्या खड़ी हो सकती है. आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे. किसी नये वाहन की खरीददारी की आप योजना बनाएंगे।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे. विद्यार्थियों को अपने आलस्य को छोड़कर मन अपनी पढ़ाई में लगाना होगा. माता-पिता की कोई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।
तुलाराशि
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा. आप दूसरों की बातों में ना आएं. जीवनसाथी से कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है. जिन लोगों के भाई व बहनों से अनबन चल रही है, तो वह भी दूर होगी. विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा के लिए मेहनत करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. बिजनेस को लेकर आपके मन में एक से एक आइडिया आएंगे. आपके मित्र भी कामों में आपकी पूरी मदद करेंगे. आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा. प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है. आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी, लेकिन आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे. आपके कामों में यदि कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा. संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है. आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. यदि आपका कोई काम अधूरा पड़ा था, तो वह भी पूरा होगा. आपके विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी. करियर को लेकर कोई डिसीजन थोड़ा सोच समझकर लें और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।


