आज 1 फरवरी 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..

मेष राशि
आज आप अपनी कूटनीतिक बुद्धि से लोगों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे. जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा और उन्हीं की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम भी बन सकता है. लंबे समय से रुका हुआ कार्य शाम तक पूरा हो सकता है. बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है. हालांकि कमाई बनी रहेगी और किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन मिलने के योग भी हैं।

 

 

 

 

वृषभ राशि
जीवनसाथी की प्रगति आपको गर्व और खुशी देगी. परिवार में विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी और शुभ समाचार मिल सकता है. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से लाभ होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में अच्छी कमाई से संतोष मिलेगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों की जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी. सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है. यात्रा करते समय अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें. लव लाइफ में नई ऊर्जा महसूस होगी. धन का लेनदेन बहुत सोच-समझकर करें. संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेगा।

 

 

 

 

कर्क राशि
अचानक धन लाभ से दिन बेहद सुखद रहेगा. कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है. परिवार की जरूरतें और महत्वाकांक्षाएं आप पूरी कर पाएंगे. जीवनसाथी से ली गई सलाह फायदेमंद साबित होगी. शाम का समय दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन में बीतेगा।

 

 

 

सिंह राशि
फरवरी का पहला दिन आय और निवेश के लिहाज से लाभकारी रहेगा. पुराने निवेश से फायदा होगा और नए आय स्रोत मिल सकते हैं. दफ्तर में मधुर वाणी से सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन का अच्छा समय है. आर्थिक योजना सफल रहेगी और पिता का सहयोग मिलेगा।

 

 

 

कन्या राशि
शुभ योग का लाभ मिलेगा. संतान से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. बिजनेस में पार्टनरशिप भविष्य में फायदेमंद रहेगी. धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. भाइयों से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

 

 

 

 

तुला राशि
पुराना कर्ज चुकाने और फंसा धन वापस मिलने के योग हैं. पिता की सेहत, विशेषकर आंखों से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें. प्रेम जीवन में साथी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है. शाम का समय मनोरंजन और मनपसंद भोजन में बीतेगा।

 

 

 

वृश्चिक राशि
शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखें, नुकसान हो सकता है. परिवार और जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा. नया व्यवसाय शुरू करने पर भाग्य का साथ मिलेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. संपत्ति से जुड़े विवादों से दूर रहें।

 

 

 

 

धनु राशि
विरोधी बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें. शोध, शिक्षा और अध्ययन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. आर्थिक लेनदेन में बिना लिखित प्रमाण किसी को उधार न दें. ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा. दोस्तों के साथ मनोरंजन का मौका मिलेगा।

 

 

 

 

मकर राशि
परिवार का सहयोग मिलेगा और माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा. अप्रत्याशित धन लाभ संभव है, लेकिन दोस्तों और रिश्तेदारों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें. नौकरी या व्यवसाय में बदलाव चाहने वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. शाम को घर में मेहमान आ सकते हैं।

 

 

 

कुंभ राशि
प्रियजनों से मतभेद या तनाव रह सकता है. अनचाहे कामों से मन खिन्न होगा. यात्रा के योग हैं. व्यस्तता के कारण प्रेम जीवन प्रभावित हो सकता है. आर्थिक रूप से लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।

 

 

 

मीन राशि
दिन मिला-जुला रहेगा. संतान को लेकर चिंता रहेगी लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से समस्या सुलझेगी. नए मित्र बनेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा. ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी. दांपत्य जीवन की पुरानी परेशानी मां के सहयोग से दूर होगी. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।