मसूरी: देशभर में लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए देशभर में कई लोग आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में मसूरी से लगे विश्व विख्यात पर्यटक स्थल कैम्पटी फॉल में स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने ऐसे कई जरूरतमंद गरीब लोगों को राशन वितरित किया। वहीं उन्होंने सभी से लॉक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की भी अपील की।
सुनील कुमार का कहना है कि, लॉक डाउन का ये समय हम सभी के लिए कठिन समय है। ये राशन आज उन लोगों को दिया जा रहा है जो लोगों यहां फंसे हुए हैं। जो दिहाड़ी मजदूरी कर रोज कमाकर खाते हैं। क्योंकि लॉक डाउन से सम्पूर्ण देश बंद है,जिससे मजदूरी करने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
लॉकडाउन मसूरी: जरूरतमंदों की मदद को आगे आए सुनील कुमार, बांटा राशन
Related Posts
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, माना गांव में हुई घटना की ले रहे जानकारी।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, माना गांव में हुई घटना की ले रहे जानकारी……… https://samacharplusnews.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250228-WA0044.mp4 देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे राज्य आपातकालीन परिचालन…
उत्तराखंड की हिमस्खलन की घटना में अब तक 16 मजदूर बचाये गए, रेस्क्यू कार्य तेजी से करने के सीएम के निर्देश
उत्तराखंड की हिमस्खलन की घटना में अब तक 16 मजदूर बचाये गए, रेस्क्यू कार्य तेजी से करने के सीएम के निर्देश…….. https://samacharplusnews.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250228-WA0038.mp4 देहरादून: आज दिनाँक 28 फरवरी 2025 को श्री…