मसूरी: जहां कोरोना को लेकर पूरा देश लॉक डाउन है, वहीं अफीम तस्करों के हौसले बुलंद हैं। मामला थाना कैम्पटी का है। जहां कैम्पटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान श्रीकोट नैनबाग रोड पर खेराड गाँव के पास एक ब्रेज़ा कार की तलाशी ली, जिसमे अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि ये चारों अफीम हरियाणा से लेकर आ रहे थे।
वहीं कोविड-19 के जोनल इंचार्ज रविन्द्र यादव का कहना है कि, पुलिस ने सभी सीमाएं सिल की हुई है। इन लोगों ने विकास नगर तक का मेडिकल पास लिया था, लेकिन ये लोग किसी इंटीरियर रूट से यहां पहुंचे हैं।
पास बनाकर उत्तराखंड पहुंचे हरियाणा के अफीम तस्कर, कैम्पटी में गिरफ्तार
Related Posts
उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्यमंत्री की ज़िमेदारी।
उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्यमंत्री की ज़िमेदारी….. देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी द्वितीय सत्र के दौरान संबंधित विभागों से जुड़े सवालों के उत्तर देने…
उत्तराखंड में आज सुरजीत सिंह पंवार IPS कैडर में प्रोन्नत आया आदेश।
उत्तराखंड में आज सुरजीत सिंह पंवार IPS कैडर में प्रोन्नत आया आदेश…… देहरादून: गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की अधिसूचना संख्याः F.NO. I-14011/24/2025-IPS-I(E)-(11) दिनांक 30.07.2025 द्वारा भारतीय पुलिस सेवा…