आज 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…….

मेष राशि
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. काम का अतिरिक्त दबाव बना रह सकता है. आप दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है. परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

 

 

 

वृषभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. परिवार में चल रहे तनाव को बातचीत से सुलझाएं. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव महसूस होगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी की सलाह पर अमल करने से पहले अच्छी तरह सोच लें।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज जिम्मेदारियों को पूरा करने का दिन है. किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

 

 

 

 

कर्क राशि
आज का दिन परेशानियों भरा रह सकता है, लेकिन आपकी समझदारी स्थिति को संभाल लेगी. आय के एक से अधिक स्रोत मिलेंगे. गुस्से में आकर कोई निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बड़ी गलती हो सकती है. बच्चों से संबंधित जिम्मेदारियां आज पूरी होंगी।

 

 

 

 

सिंह राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी. विरोधियों पर आपकी प्रतिभा का प्रभाव रहेगा. माता-पिता के सहयोग से बड़ी चिंता दूर होगी।

 

 

 

 

कन्या राशि
आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे. दिनचर्या में बदलाव से कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए योजना बनाकर काम करें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं के लिए बड़ों की मदद लेनी चाहिए. किसी के बहकावे में आकर धन निवेश न करें, धोखा मिल सकता है।

 

 

 

तुला राशि
आज का दिन उलझनों भरा रहेगा. लव लाइफ में साथी के व्यवहार के कारण तनाव और कहासुनी हो सकती है. किसी भी काम के लिए बहुत सावधानी से तैयारी करनी होगी. हालांकि, फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक राहत महसूस होगी।

 

 

 

वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है. प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. दूसरों की मदद करने से आपका यश बढ़ेगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव मंजूर होने से खुशी का माहौल रहेगा. धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

 

 

 

 

धनु राशि
आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें. दिखावे के लिए काम करना भारी पड़ सकता है और बड़ी गलती हो सकती है. प्रॉपर्टी खरीदते समय दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें. परिवार के किसी सदस्य से उपहार मिलने की संभावना है।

 

 

 

मकर राशि
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, विश्वासघात हो सकता है. बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

 

 

 

कुंभ राशि
आज का दिन अत्यंत फलदायी रहेगा. नौकरी में पद और प्रभाव बढ़ेगा. यात्राएं सफल और लाभदायक रहेंगी. माता के स्वास्थ्य में सुधार होने से आपकी चिंताएं दूर होंगी. नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।

 

 

 

मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, वरना बजट बिगड़ सकता है. पुराना परिचित मित्र मिलने आ सकता है. बिजनेस करने वालों को अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा. धर्म-कर्म और देव दर्शन के योग बन रहे हैं।