आज 2 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..
मेष राशि
आज आपका उत्साह चरम पर रहेगा और आप खुद को भाग्यशाली अनुभव करेंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं. जीवनसाथी से भरपूर प्यार और सम्मान मिलेगा. व्यापार विस्तार के लिए दिन अच्छा है, खासकर मीडिया और संचार से जुड़े लोगों को सुनहरे मौके मिलेंगे।
वृषभ राशि
आपके लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा और जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे. छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबी यात्राओं के योग हैं, जो व्यापार में लाभ दिलाएंगे. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी और पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।
मिथुन राशि
आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जहाँ आप अपनी प्रतिभा साबित कर पाएंगे. आमदनी के विभिन्न स्रोत बनेंगे, हालांकि घर के रेनोवेशन या किसी फंक्शन पर खर्च भी हो सकता है।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा. कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे।
सिंह राशि
सफलता आपके कदम चूमेगी और रुके हुए काम बनेंगे. ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में बॉन्डिंग मजबूत होगी और बिजनेस में पूरी टीम उत्साहित नजर आएगी. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लाएगा. नौकरी में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा. साझेदारी के काम में अच्छा तालमेल रहेगा. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और किसी के माध्यम से अचानक धन लाभ हो सकता है. खान-पान की आदतों में सुधार करना जरूरी है।
तुला राशि
आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यापार की दिशा बदल सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे और अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर के कारोबारियों के लिए समय विशेष रूप से लाभकारी है।
वृश्चिक राशि
फायदेमंद दिन है, पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा होगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत हैं. दांपत्य जीवन में नई खुशियां दस्तक देंगी. छात्र किसी विदेशी भाषा के कोर्स में रुचि ले सकते हैं।
धनु राशि
आज आपकी पॉजिटिविटी बनी रहेगी और आप समय पर लक्ष्य पूरे करेंगे. करियर में प्रगति के योग हैं, हालांकि विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है. उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में भाग-दौड़ हो सकती है।
मकर राशि
अनुकूल दिन है, नई नौकरी का ऑफर आ सकता है. व्यापार में निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना है. घरेलू जीवन सुखमय रहेगा और आपका झुकाव धर्म की ओर बढ़ेगा. रूटीन चेकअप कराते रहें ताकि स्वास्थ्य बना रहे।
कुंभ राशि
बेहतर रणनीति के साथ काम करेंगे और सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा. रिसर्च कर रहे लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है. अपनी गुप्त योजनाएं किसी से साझा न करें. पारिवारिक और धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
मीन राशि
आज आप लकी रहेंगे और विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है. व्यापार बढ़ाने के नए प्लान सफल होंगे. बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें. आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।


