आज 28 मार्च 2026 दिन शनिवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं और मेटलिस्टिक लाइफ में सुधार के योग हैं। हालांकि, पारिवारिक जीवन में ‘गृह-कलह’ के संकेत मिल रहे हैं और मन में थोड़ी चंचलता बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में अभी भी दूरी महसूस हो सकती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। बच्चों की तरफ से मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। भाग्य आपका साथ देगा और व्यवसायिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। शनिदेव को प्रणाम करें और नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का मन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर है, फिर भी आपका नजरिया नकारात्मक हो सकता है। अच्छी बात यह है कि आपकी व्यवसायिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके द्वारा किया गया पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। अपने पास हमेशा हरी वस्तु रखें।

 

 

 

 

मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए जीवन में शुभता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता और समीपता बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी दिख रही है और व्यापार में भी लाभ के योग हैं। बस अपनी वाणी (जुबान) पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के बड़े निवेश से अभी बचें। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी होगा।

 

 

 

कर्क राशि- एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अभी बहुत अच्छा समय नहीं कहा जाएगा, लेकिन आज के दिन ऐसा होगा कि आप जो चाहेंगे, वो लगभग पूरा हो जाएगा। शुभता बरकरार रहेगी। लाल वस्तु को पास रखना और बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

 

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान है और खर्च की अधिकता बनी हुई है। प्रेम और संतान की स्थिति सही है, लेकिन जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद या कुछ तनाव हो सकता है, उस पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के मामले में पेट के रोग और हड्डियों की समस्या से सावधान रहें। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 

 

 

 

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय और राजनीतिक लाभ के संकेत हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है, लेकिन पेट और एसिडिटी की समस्या से परेशानी हो सकती है। काली वस्तु का दान करना शुभ फलदायी होगा।

 

 

 

तुला राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग हैं और कोर्ट-कचहरी में जीत हो सकती है। यह एक शुभ संकेत है। शिवजी का जलाभिषेक करना आपके लिए उत्तम होगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि- भाग्य आपका साथ देगा। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की करेंगे और यात्रा के योग बनेंगे। परिस्थितियाँ अनुकूल हुई हैं, प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। पीली वस्तु अपने पास रखना आपके लिए लाभकारी होगा।

 

 

 

 

धनु राशि- आपके लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, इसलिए हर कदम फूंक-फूंक कर रखें। स्वास्थ्य पर असर पड़ता दिख रहा है और प्रेम व संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार पर अभी बहुत भरोसा न करें और सावधानी बरतें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

मकर राशि- आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है और आप एक आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार, तीनों ही पक्ष अच्छे हैं। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

 

 

 

 

कुंभ राशि- यह आपके लिए थोड़ा डिस्टर्बिंग समय रह सकता है। हालाँकि शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा, लेकिन मानसिक अशांति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य भी थोड़ा परेशान कर सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना शुभ होगा।

 

 

 

मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा समय है। ध्यान रखें कि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावुकता में आकर न लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी हुई है। आपका व्यापार भी बेहतर रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।