आज 6 अप्रैल 2026 दिन सोमवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिये अपना राशिफल…….

मेष राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है. सकारात्मक सोच से आपकी रचनात्मक प्रतिभा निखरेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा. घर की मरम्मत में समय बीत सकता है. शाम का समय भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा. जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

 

 

 

वृष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी परफॉरमेंस की तारीफ होगी. बड़े लक्ष्यों को पूरा करने का रास्ता साफ होगा. पिता द्वारा दी गई व्यापारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे. परिवार में आपके व्यवहार की सराहना होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

 

 

 

मिथुन राशि
बेहतरीन दिन है. पूरा ध्यान कार्य में सुधार पर रहेगा. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें. धार्मिक कार्यों और आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा।

 

 

 

कर्क राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. दूसरों पर भरोसा करने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी जुटा लें. पिता के सहयोग से बिजनेस में मजबूती आएगी. घर में कोई खोई हुई महत्वपूर्ण वस्तु वापस मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा. बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

 

 

 

 

सिंह राशि
आज का दिन फायदेमंद साबित होगा. पहले किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. ऑफिस में अपनी जिम्मेदारी समझदारी से निभाएंगे. प्रॉपर्टी डीलर के काम में तेजी आएगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

 

 

 

कन्या राशि
खुशियों भरा दिन है. बच्चों को करियर के मामले में बड़ी सफलता मिल सकती है. युवाओं को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को पुराने कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के योग हैं।

 

 

 

 

तुला राशि
बढ़िया दिन रहने वाला है. करियर को नई दिशा देने के प्रयासों में सफलता मिलेगी. आपकी छवि समाज में निखरेगी. संतान की सफलता से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा. रुका हुआ काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. नकारात्मक लोगों से दूरी बनाना आपके लिए हितकारी होगा. यात्रा सुखद रहेगी और छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

 

 

 

 

धनु राशि
बेहतर दिन है. ऑफिस में सहकर्मी आपके विचारों से प्रभावित होंगे. दूसरों के काम में दखल देने से बचें. नई योजनाओं पर काम शुरू करने का सही समय है. प्रभावशाली लोगों के साथ से कठिन काम भी आसान हो जाएंगे और पैसों की चिंता दूर होगी।

 

 

 

मकर राशि
शानदार दिन रहेगा. अचानक हुए धन लाभ से मनपसंद खरीदारी करेंगे. खुद में सुधार करने और गलत संगति से बचने का संकल्प लेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और पुराने क्लाइंट से लाभ होगा।

 

 

 

 

कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. रुके हुए काम पूरे होने से शांति मिलेगी. रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. अहंकार से बचें और अपनी योजनाओं को पक्का करें. भाई-बहनों के बीच अनबन खत्म होगी और रिश्ते मजबूत बनेंगे. बच्चों को समय दें।

 

 

 

मीन राशि
नई उमंग वाला दिन है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और खरीदारी के योग हैं. छात्रों के लिए समय अनुकूल है, मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे. ऑफिस में शत्रुओं पर आपकी योजनाओं का गहरा प्रभाव पड़ेगा. जीवन की परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।