उत्तराखंड में बनेंगे दो नए ट्रेक रूट, सरकार ने 1.14 करोड़ रुपए किए मंजूर…….

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में दो नए ट्रेक रूटों के निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इनमें सुवालेक से चंडिका घाट मंदिर और जमराड़ी से बड़खेत तक।

जिले में दो ट्रेक रूट के लिए मिली 1.14 करोड़ की स्वीकृति। प्रतीकात्मक
पिथौरागढ़ में दो ट्रेक रूटों के लिए 1.14 करोड़ स्वीकृत

सुवालेक से चंडिका घाट मंदिर तक बनेगा पहला ट्रेक

जमराड़ी से बड़खेत तक दूसरा ट्रेक, ग्रामीण होंगे लाभान्वित

जिले में दो ट्रेक रूट निर्माण के लिए 1.14 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। इनमें एक ट्रेक रूट सुवालेक से चंडिका घाट मंदिर तक बनेगा। इस रूट के बन जाने से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही ग्रामीणों को भी खासा लाभ मिलेगा।

चंडिका घाट मंदिर के लिए सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश श्रद्धालु पैदल चलकर ही मंदिर पहुंचने को प्राथमिकता देते हैं। पूर्व में मंदिर तक मार्ग बना हुआ है, लेकिन मार्ग की हालत खस्ता है, जिस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसी मार्ग से ग्रामीण भी आवागमन करते हैं।

क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए सुवालेक से ट्रेक बनाने और चंडिका घाट मेला स्थल सुधार कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस कार्य के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही 48.77 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य का दायित्व जिला पंचायत को दिया गया है।

विकासखंड बिण के अंतर्गत जमराड़ी से बड़खेत तक ट्रेकिंग रूट निर्माण की स्वीकृति भी शासन से मिल गई है। इसके लिए 65.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के बन जाने से दर्जन भर गांवों के लोगों को पैदल आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान में मार्ग की दयनीय हालत के चलते लोग खासे परेशान थे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि ट्रेक रूट निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।