आज 5 अप्रैल दिन मंगलवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल….

 

मेष: महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार की अपेक्षाओं को ध्यान में रखें। परिवार के बुजुर्ग लोगों के साथ बार-बार विवाद न करें। विवाद में किसी व्यक्ति के सम्मान को ठेस न पहुंचे, ये बात ध्यान रखें।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय भविष्य के लिए आगे बढ़ने से राहत मिलेगी।

हेल्थ : बीपी की समस्या हो सकती है।

 

 

 

वृषभ: आज दिन आपके पक्ष में होगा। सरकारी कामों को आगे बढ़ाने के लिए दिन लाभदायक हो सकता है। दस्तावेज से संबंधित काम आसानी से होंगे। जिन कामों के लिए अनुमति की आवश्यकता है, ऐसी कामों को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावशाली व्यक्ति आपकी मदद करेंगे।

करियर : करियर से संबंधित बड़ा प्रस्ताव प्राप्त मिलेगा, जिससे लोगों के बीच में अपनी पहचान बना पाना संभव होगा।

हेल्थ : शरीर की गर्मी को नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा।

 

 

 

मिथुन: आसपास की ऊर्जा बदलने के लिए प्रयत्न करें। बेकार की बातों पर विचार करने से आपका विश्वास कमजोर हो सकता है। जो बातें आपके पक्ष में हैं, उन पर काम न करने से परिस्थिति आपके खिलाफ बन सकती है। हर एक बात पर बारीकी से ध्यान देते हुए योजना बनाएं।

करियर : व्यापार से संबंधित कामों को आगे बढ़ाने के लिए अधिक लोगों तक अपना व्यापार कैसे पहुंचाया जा सकता है, इसका विचार करें।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ बढ़ने की आशंका है।

 

 

 

कर्क: दुविधाएं धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। मित्र से प्राप्त हुई मदद की वजह से आपका विश्वास बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। यह मित्र आपके जीवन को नई दिशा देने के लिए अत्यंत उपयुक्त साबित होगा। फिलहाल खुद की योजना के बारे में किसी के साथ चर्चा न करें।

करियर : आर्थिक स्तोत्र को अधिक मजबूत करने के लिए काम को गंभीरता से करें।

हेल्थ : पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। डायरिया जैसी तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

 

 

 

सिंह: नई बातों को सीखने में दिन का इस्तेमाल करें। आपके आसपास का वातावरण अच्छा रहे, ये कोशिश करें। मेहमानों का अचानक से घर पर आना-जाना हो सकता है। लोगों के साथ हुई बातचीत से आपको अपने जीवन के लिए सकारात्मकता महसूस होने लगेगी।

करियर : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपना काम बेहतरीन तरीके से करने के लिए योग्य लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ हो सकती है। लिक्विड डायट बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

 

 

कन्या: एकांत में समय बिताने से शांति मिलेगी। लोगों के साथ कम बातचीत होने से विवाद होने की संभावनाएं नहीं हैं। जब तक मानसिक रूप से ठीक नहीं लगता, तब तक लोगों से थोड़ी दूरियां ही बनाए रखें।

करियर : सरकारी नौकरी की अपेक्षा रखने वालों को अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी।

हेल्थ : घुटनों का दर्द हो सकता है।

 

 

 

तुला: परिवार के किसी व्यक्ति के लिए आपको चिंता हो सकती है। ये व्यक्ति फिलहाल भावनात्मक स्वरूप से खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल पूरी तरह से नहीं हो पाएगा। उनको केवल अपना सहयोग देने की कोशिश करें।

करियर : व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन चिंता जैसी बात नहीं होगी।

हेल्थ : पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

 

 

 

वृश्चिक: जिन बातों की चिंता हो रही थी, उनके लिए कुछ सकारात्मक खबर मिल सकती है, इस कारण आनंद महसूस होगा और आप अधिक उत्साह के साथ प्रयत्न को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। जितनी मेहनत आप कर रहे हैं, उतना ही ध्यान मौज-मस्ती पर भी बने रहने से संतुलन बना रहेगा।

करियर : बड़ा आर्डर प्राप्त हो सकता है, जिससे नए काम प्राप्त करने के मार्ग खुलने लगेंगे।

हेल्थ : गर्म और तले हुए पदार्थ खाने की वजह से एसिडिटी हो सकती है।

 

 

 

धनु: जीवन के एक ही पहलू पर अधिक ध्यान देने से आप अन्य बातों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्न नहीं कर पा रहे हैं। यही बात आपके लिए समस्या का कारण बन सकती है। जिन बातों पर आपका नियंत्रण है, उनसे संबंधित कोशिश करें।

करियर : काम की जगह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है।

हेल्थ : अपचन की तकलीफ अधिक रहेगी।

 

 

 

मकर: मन को शांत रखते हुए जो बातें आपको कठिन महसूस होती हैं, उनके लिए विचार करना शुरू करें। जितना आप समस्या से दूर भागेंगे उतनी नई समस्याएं आपके सामने उत्पन्न हो सकती हैं।

करियर : काम से संबंधित जो अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, उनके बारे में सोच-विचार करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।

 

 

कुंभ: आपकी उम्र से बड़े व्यक्ति के साथ बढ़ रही मित्रता के कारण मार्गदर्शन प्राप्त होने लगेगा। अभी का समय आपके लिए लाभदायक है। कठिन बातों को सुलझाने के लिए पहले प्रयास करें।

करियर : अपने काम के अलावा अन्य अवसर पर भी ध्यान दें।

हेल्थ : डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही जीवन शैली में बदलाव करें।

 

 

मीन: जो बातें कई दिनों से सुलझी नहीं हैं, उनके बारे में सोच-विचार करें। इससे संबंधित काम करने की कोशिश आपके द्वारा बढ़ाई जा सकती है। जो समस्याएं आपको महसूस हो रही हैं, उन्हें सुलझाने के लिए योग्य मार्ग मिल सकता है।

करियर : व्यापारी वर्ग को पैसों से संबंधित चिंता हो सकती है। फिर भी व्यापार को और बेहतर बनाना जरूरी है।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाने के लिए खानपान में बदलाव करें।