उत्तराखंड के हरिद्वार एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 4 अप्रैल को सजेगा ‘उड़ान-2026’ का मंच, मेधावी छात्र होंगे सम्मानित……
हरिद्वार: एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में आगामी 4 अप्रैल को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘उड़ान-2026’ अत्यंत धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में पावन सानिध्य अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज का प्राप्त होगा।
आज प्राचार्य कक्ष में वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि ‘उड़ान-2026’ न केवल एक सांस्कृतिक मंच है, बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को एक नई पहचान देने का माध्यम भी है।

प्रो. बत्रा ने जानकारी दी कि समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2022-25 (स्नातक) एवं 2023-25 (स्नातकोत्तर) के उन छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विश्वविद्यालय /उत्तराखंड स्तर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
सम्मानित होने वाले मेधावी सितारों मेंमुख्यतया निम्न हैं । सत्र 2022-25 के स्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित विद्यार्थियों को विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा
बी.कॉम.: पलक अग्रवाल
बी.ए.: पूनम रावत
बी.एस.सी. (गणित): अमिक्शा शाह
बी.एस.सी. (कंप्यूटर): अंशुमन कश्यप
बी.एस.सी. (बायो): ऋतिक सूडान
स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर सत्र 2023-25 के श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु इन्हें नवाजा जाएगा:
एम.कॉम.: विधि गौतम
एम.ए. (अंग्रेजी): राशि
एम.ए. (हिंदी): पूनम
एम.ए. (राजनीति विज्ञान): जानवी चौहान
एम.ए. (समाजशास्त्र): फिजा
एम.ए. (इकोनॉमिक्स): डिंपल गोयल
अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि विद्यार्थियों में ‘उड़ान-2026’ को लेकर भारी उत्साह है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत के साथ अभ्यास कर रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर शिक्षा, खेल और समाज सेवा (NSS/Red Cross ) के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि पाने वाले अन्य स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
आज की इस बैठक में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


