उत्तराखंड की राजधानी में अपनी पहली बैठक पर ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी डोबाल देहरादून………..
देहरादून: आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियो/थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गई।
गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दिन व रात्रि के समय नियमित रूप से प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए भीड-भाड वाले स्थानों तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाने, ड्यूटी के दौरान पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा तथा और अधिक कार्यक्षमता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। साथ ही कर्तव्य पालन के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
आम जन से अपने व्यवहार को मर्यादित/संयमित रखने तथा व्यवहार सम्बन्धी किसी भी शिकायत पर कार्यवाही के लिये तैयार रहने की दी हिदायत। यातायात सुधार की दिशा में थाना/यातायात पुलिस को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से ठोस प्रयास करने के दिये निर्देश। र्दुव्यवहार अथवा कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने वाले कर्मियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की दी चेतावनी।

इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में स्थित थानों की संयुक्त पुलिस टीमंे गठित कर थाना क्षेत्रों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियांे को निर्देशित किया गया गया कि वे अपने अधीनस्थ नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने तथा आम जन के प्रति अपना व्यवहार संयमित/मर्यादित रखने की स्पष्ट हिदायत दें। आमजन से र्दुव्यवहार सम्बन्धित किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा तथा सम्बन्धित पुलिसकर्मी के विरूद्ध आवश्यक विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
जनपद की यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हेतु थाना/यातायात पुलिस को आपसी समन्वय के साथ सयंुक्त रूप से प्रयास करते हुए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये गये।


