आइये आज एगलेस ऑमलेट की लजीज रेसिपी से करें ब्रेकफास्ट की शुरुआत, बच्चों के लिए भी है परफेक्ट……
देहरादून: कई लोगों को सुबह के नाश्ते के लिए ऐसी डिश की तलाश रहती है जो बेहद ही जल्दी बनकर तैयार हो जाए। ऐसे में एगलेस ऑमलेट एक क्विक ब्रेकफास्ट रेसिपी है जो 10 मिनट में बन जाती है। इसमें बेसन और सब्जियों को मसाले के साथ मिलाकर पैन में पकाया जाता है. बच्चों के टिफिन या मॉर्निंग स्नैक के लिए भी ये एक परफेक्ट डिश है।
एगलेस ऑमलेट रेसिपी
बहुत से लोग हर रात इस कश्मकश में रहते हैं कि अगले दिन सुबह हो क्या बनाएं. सुबह का ब्रेकफास्ट अगर टेस्टी और हेल्दी हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है। बहुत से लोगों को सुबह के नाश्ते में पराठे खाना पसंद है तो कई लोग अंडा खाते हैं। कई बच्चों को एग का टेस्ट पसंद नहीं आता है जिस वजह से वो अंडा खाना पसंद नहीं करते हैं।
ऐसे में एगलेस ऑमलेट एक बेहद ही आसान और टेस्टी ऑप्शन है जो देखने में ऑमलेट जैसा और खाने में बहुत लजीज लगता है. इसमें बेसन और सब्जियों का स्वाद होता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है. अगर आप चाहे तो आप इसे बेसन की जगह सूजी में भी बना सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे आप इसे घर पर कैसे बना सकते हैं।

सामग्री
बेसन 1 कप, प्याज बारीक कटा 1, टमाटर बारीक कटा 1, हरी मिर्च 1, हरा धनिया थोड़ा सा, नमक स्वाद अनुसार, हल्दी आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, जीरा चुटकी भर, पानी जरूरत अनुसार, तेल या बटर 1 चम्मच।
कैसे बनाएं एगलेस ऑमलेट
एक बाउल में बेसन डालें और थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद बैटर बना लें। अगर आपको इसे सूजी में बनाना है तो आप सूजी को पानी या दही के साथ मिक्स कर सकते हैं। ध्यान रखें बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो वरना ये पैन में चिपक सकता है।
सेक लें
अब इस बैटर में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और जीरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब गैस पर नॉन स्टिक पैन गरम करें और थोड़ा तेल लगाएं आप चाहे तो बटर भी लगा सकते हैं। अब बैटर को पैन पर डालकर हल्का गोल फैलाएं जैसे ऑमलेट बनाते हैं।
तैयार है एगलेस ऑमलेट
मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट पकाएं फिर पलटकर दूसरी साइड भी सुनहरा होने तक सेक लें। जब ऑमलेट गोल्डन ब्राउन हो जाए तो प्लेट में निकाल लें। इसे आप टोमैटो सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। अगर रोज के ब्रेकफास्ट में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप इस आसान रेसिपी से दिन की शुरुआत कर सकते हैं।


