आइये आज बनाते है इस मौसम की शान है सहजन फूल के पकौड़े, स्वाद ऐसा की खा जाएंगे 2 प्लेट…….
देहरादून: वैसे तो आप कई तरह के पकौड़े खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको मिथिलांचल के सबसे लोकप्रिय पकौड़े के बारे में बताने वाले हैं. जी हां! सहजन के फूलों का पकौड़ा मिथिलांचल की पारंपरिक और स्वादिष्ट डिश माना जाता है. यहां इसे बेहद ही आसान तरीके से लोग बनाते हैं. आपको सबसे पहले सहजन के फूलों को अच्छी तरह साफ कर लेना है, फिर बेसन में नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और थोड़ा सा चावल का आटा मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लेना है।
इसके बाद इसमें फूल डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम करें और छोटे-छोटे पकौड़े तल लें. ये पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम होते है. बता दें कि सहजन पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने और सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है।
वैसे तो आप कई तरह के पकौड़े खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको सहजन फूल के पकौड़े के स्वाद के बारे में बताएंगे. इस पकौड़े की रेसिपी बिल्कुल अलग और देसी है. यह न सिर्फ कुरकुरा होता है, बल्कि लाजवाब भी होता है. इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. अगर आप इसे एक बार चखेंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा।
वैसे तो सहजन को अंग्रेजी में ड्रमस्टिक और मैथिली में मुनिगा कहा जाता है. सहजन का फूल सेहत का खजाना माना जाता है. यह इम्युनिटी बढ़ाने, ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने, पाचन सुधारने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है. अभी इसके फूलों का मौसम है, इसके साथ ही इसमें फल लग रहे हैं, तो एक बार इसकी पकौड़ी जरूर ट्राई करें। खाने के बाद आप तारीफ जरूर करेंगे।

सहजन फूल की कचरी चावल-दाल, रोटी या शाम के नाश्ते के रूप में बेहतरीन लगती है. इसका कुरकुरा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें बारीक कटा प्याज मिलाने से स्वाद और बढ़ जाता है, जबकि कई लोग इसे भूनकर खाना भी पसंद करते हैं।
सहजन फूल के पकोड़े खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और अभी इनका सही मौसम है, जो कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा. इसे बनाने के लिए फूलों को साफ करें, चाहें तो बारीक कटा प्याज मिलाएं. फिर बेसन, नमक और हरी मिर्च डालकर घोल तैयार करें और गरम तेल में सुनहरे होने तक तल लें।
सहजन फूल के पकोड़े खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें बनाना भी बहुत आसान है. कुछ ही मिनटों में यह तैयार हो जाते है. बस बताई गई विधि अपनाकर तेल में फ्राई करें. सहजन खासकर लड़कियों और महिलाओं के लिए लाभकारी है, क्योंकि यह त्वचा और बालों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है।
मिथिलांचल में सहजन के फूल इस मौसम में लगभग एक से डेढ़ महीने तक खूब मिलते हैं. जहां भी इसकी खेती होती है, वहां यह आसानी से उपलब्ध रहता है. यहां का हर व्यक्ति को साल में 4-5 बार सहजन फूल के पकौड़े का स्वाद जरूर चखता है. क्योंकि ये स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं. साथ ही स्वादिष्ट भी होते हैं।


