आइये जानते है कपड़े जलने से बचाना है, Iron Press की प्लेट पर जमी काली परत को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके…….
देहरादून: जले हुए प्रेस को साफ करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ऐसा न करने से बार-बार कपड़ों के जलने का डर रहता है। इसे नुकीली चीज से घिसने के बजाय आप कुछ स्मार्ट तरीके अपना सकते हैं। इससे न केवल प्रेस पर जलकर चिपका कपड़ा हटा जाएगा बल्कि काली परत भी साफ हो जाएगी।
कई कपड़ों को धोने के बाद उनके ऊपर सिलवटें या सिकुड़न आ जाती हैं। उन्हें हटाने के लिए प्रेस यानी आयरन करने की जरूरत पड़ती है। कुछ लोग इसे घर पर खुद से करते हैं कुछ बाहर कपड़े प्रेस करवाने देते हैं। घर में कई बार जल्दबाजी में या किसी गलती की वजह से प्रेस पर कपड़ा जलकर चिपक जाता है। या प्रेस पुरानी होने पर भी इसके ऊपर कालापन जमा होने लगता है। ऐसे में प्रेस दूसरे कपड़ों को भी पकड़ने लगती है।
यानी बार-बार दूसरे कपड़ों को भी जलाने लगती है। ऐसे में आयरन की प्लेट को साफ करने की जरूरत होती है। इस काम को सावधानी पूर्वक करने की जरूरत होती है। इसे किसी नुकीली चीज से खुड़चने से यह खराब हो सकती है। अगर आप कपड़े को जलाने से बचाना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप Iron Press की प्लेट पर जमी काली परत को साफ कर पाएंगे।
नींबू का रस लगाएं
प्रेस पर कपड़ा जलकर चिपक जाए या कालापन जम जाए तो उसे हटाने के लिए सबसे पहले आपको आयरन की प्लेट पर नींबू का रस लगाना चाहिए। ऐसा करने से यह निशान हल्के होने लगते हैं। दाग की पकड़ कमजोर होने लगती है। सफाई करना आसान हो जाता है।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
इसके बाद आपको बेकिंग सोडा लेना है। उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर घोल बनाएं। इसे प्रेस की जली हुई सतह पर लगाएं। स्पंज के जरिए इसे लगाएं। इसके कुछ देर बाद स्पंज के जरिए ही हल्के हाथ से इसे घिसें। कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें फिर गीले कपड़े से साफ करें। इससे निशान हटाने में मदद मिलेगी।
टूथपेस्ट करें सतह को साफ
अगर इतना करने के बाद भी निशान रह गए हैं तो आपको टूथपेस्ट उस जगह पर लगा देना है। फिर किसी पुराने टूथब्रश की मदद से आयर प्लेट को घिसकर साफ करना है। इन सभी उपायों को अपनाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि प्रेस ठंडा हो और स्वीच बोर्ड से प्लग निकला हुआ हो।


