आइये जानते है वेद दीपक कुमार से “चीनी छोड़िए अगर अब भी खा रहे ये 5 सफेद चीजें, तो दवाएं लेकर भी कंट्रोल नहीं होगा डायबिटीज”…….
हरिद्वार: डायबिटीज के मरीजों के ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए सिर्फ चीनी ही नहीं बल्कि सफेद दिखने वाली इन चीजों से भी परहेज करना चाहिए, जब भी डायबिटीज कंट्रोल करने की बात आती है तो सबसे पहले चीनी छोड़ने की सलाह दी जाती है। यह बात सच भी है क्योंकि, खाने-पीने की जिन चीजों में चीनी होती है वे डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर के समान होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चीनी से बनी चीजें न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन सिर्फ चीनी ही नहीं है कि बल्कि बहुत सारे ऐसे फूड्स है, जिनमें चीनी न होने के बावजूद भी वे ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती हैं।
यही कारण है कि कई बार दवाएं लेने के बाद भी ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं हो पाता है। क्योंकि हम चीनी से बनी चीजें तो छोड़ देते हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें खाते रहते हैं, जो ब्लड शुगर बढ़ा सकती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 सफेद चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन करना आपके ब्लड शुगर को बढ़ा देता है और दवाएं लेने के बाद भी पूरी तरह से ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं हो पाता है।
*1. सफेद ब्रेड*
डायबिटीज के मरीजों के लिए सफेद ब्रेड का सेवन करना बिल्कुल भी अच्छा विकल्प नहीं है, क्योंकि यह भले ही खाने में मीठा ना लगता हो लेकिन इसका सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ता है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीज जो रोज सफेद ब्रेड का सेवन करते हैं, उनके लिए ब्लड शुगर कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो सकता है।
*2. सफेद चावल*
वैसे तो चावल हेल्दी डाइट का एक हिस्सा हैं, लेकिन इनका सेवन एक लिमिट मात्रा में ही किया जाना चाहिए। खासतौर पर डायबिटीज के मरीज अगर ज्यादा मात्रा में और लंबे समय से सफेद चावल को अपनी डाइट में शामिल किए हुए हैं, उनका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। सफेद चावल की जगह ब्राउन चावल (Brown Rice) को डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
*3. सफेद नमक*
बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि चीनी की ही तरह नमक भी ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। इसलिए अगर डायबिटीज के मरीज लंबे समय से सफेद नमक ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं, तो इससे शरीर को कई नुकसान होने लगते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करने की क्षमता भी कमजोर पड़ने लग सकती है।
*4. मैदा से बनी चीजें*
मैदे से बनी चीजें आमतौर पर सफेद रंग की ही होती हैं और आपको बता दें कि डायबिटीज के मरीजों को मैदे से बनी किसी भी चीज का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मैदे से बनी चीजों में पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम होती है और ये ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकते हैं।
*5. फुल फैट मिल्क प्रोडक्ट्स*
फुल फैट वाला दूध या उससे बना कोई भी उत्पाद का सेवन करना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प नहीं है। क्योंकि ज्यादा फैट ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकता है। आप इसकी बजाय लो फैट मिल्क यानी टोन्ड मिल्क व प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।


