उत्तराखंड में फरवरी से ही तेज धूप और चढ़ रहा पारा, समय से पहले गर्मी का दिखने लगा असर……..

देहरादून: उत्तराखंड में फरवरी की दूसरे पखवाड़े की शुरुआत से ही गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन में तेज धूप और पारा बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आगे तीन से चार दिन तापमान शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

उत्तराखंड में फरवरी के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है।

देहरादून में बुधवार को चटक धूप के कारण अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। पिछले 24 घंटों में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

अगले तीन से चार दिन कैसा मौसम
राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस मोहकमपुर (देहरादून) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस मुक्तेश्वर (नैनीताल) में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही प्रदेश में शीतलहर या कोल्ड डे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

देहरादून और हरिद्वार में मौसम
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुष्क रहेगा मौसम तेज धूप के चलते लोगों को दिन में गर्मी महसूस हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएम तोमर ने बताया कि फिलहाल राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वहीं, धर्मनगरी में भी दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था।