उत्तराखंड में आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील उत्तराखंड में यहाँ लगेंगे 6 नए डॉप्लर रडार…..

देहरादून: आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील उत्तराखंड में लगेंगे 6 नए डॉप्लर रडार।

पहाड़ में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और धारचूला में होंगे नए डॉप्लर रडार स्थापित।

मैदानी क्षेत्रों में देहरादून या हरिद्वार और नैनीताल में लगाए जाएंगे रडार।

अभी तक प्रदेश में एकमात्र डॉप्लर रडार मुक्तेश्वर में कर रहा है काम।

सुरकंडा में स्थापित रडार इस माह के अंत तक करने लगेगा काम।

इसी तरह लैंसडाउन में भी स्थापित किया जाना है डॉप्लर रडार।

डॉप्लर रडार से मिल सकेगी मौसम की सटीक भविष्यवाणी।

साथ ही तेज बारिश आंधी के पूर्वानुमान की भी होगी जानकारी।