उत्तराखंड में कांग्रेस अगले 10 दिनों में आठ विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, 13 दिसंबर को होगा अधिवेशन……..
देहरादून: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकरकांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियांतेज करने की तैयारी शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी मेंउत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. कांग्रेस अगले दस दिनों में प्रदेश की करीब सात से आठ विधानसभा सीटों पर क्रमिक रूप से कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके बाद अगले चरण में अन्य आठ विधानसभा सीटों का चयन किया जाएगा।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया पार्टी ने फिलहाल कुछ विधानसभा क्षेत्रों को कार्यक्रमों के लिए चिह्नित किया है. इनमें काशीपुर, सितारगंज, चौबट्टाखाल, लक्सर और सोमेश्वर सहित अन्य विधानसभा सीट शामिल हैं. इन कार्यक्रमों की आधिकारिक सूचना जारी की जा रही है. उन्होंने कहा पार्टी ने इन सीटों पर अलग-अलग नेताओं के कार्यक्रम कराने की रणनीति बनाई है. एक दिन एक नेता का कार्यक्रम होगा, जबकि अगले दिन दूसरे नेता को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस तरह अलग-अलग स्थानों पर क्रमिक रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गणेश गोदियाल ने बताया पहले चरण में चयनित आठ विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम पूरे होने के बाद अगले दस दिनों में दूसरे चरण के लिए अन्य आठ सीटों का चयन किया जाएगा। पार्टी की कार्यक्रमों की रूपरेखा लगातार तैयार की जा रही है. उन्होंने बताया आगामी 13 दिसंबर को देहरादून में पार्टी का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटियों के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे।
इसके अलावा विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों के साथ भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है. यह कार्यक्रम देहरादून या कोटद्वार में से किसी एक स्थान पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थान अभी तय नहीं हुआ है. गणेश गोदियाल ने कहा पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। आने वाले दिनों में कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा सामने आएगी।
इस दौरान उन्होंने भाजपा की ओर से जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा यात्रा निकालने पर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है या फिर कुछ और मिलता है, भाजपा जिन क्षेत्रों में जाएगी, लोग उन्हें खुद बताएंगे कि वो किस चीज के हकदार हैं।

