उत्तराखंड में आज सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन……….

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर प्रदेश की उन्नति, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कन्या पूजन को मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शहरखोजें

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।