उत्तराखंड में पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे बंद, कूलागाड़ में फंसे आदि कैलास यात्री……..

पिथौरागढ़: टनकपुर – पिथौरागढ़ -तवाघाट हाईवे कूलागाड़ में बंद हो गया है। शनिवार सुबह पांच बजे बोल्डर मलबा आने से मार्ग बंद है। पिथौरागढ़ में टनकपुर-तवाघाट हाईवे कूलागाड़ के पास बोल्डर-मलबे के कारण बंद हो गया है। इससे आदि कैलास यात्री फंस गए हैं और चीन सीमा का संपर्क भी टूट गया है।

मार्ग के खुलने के बाद ही आदि कैलास यात्री धारचूला से आगे को रवाना होंगे। हाईवे बंद होने से चीन सीमा का संपर्क भंग हो चुका है।।