उत्तराखंड में अभी लगे भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन……..
नैनीताल: मंगलवार रात करीब 10:23 से 10:24 बजे के बीच उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चमोली समेत प्रदेश के कई हिस्सों में धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के झटके उत्तराखंड के सभी जिलों में महसूस किए जाने की सूचना है।
रुद्रपुर, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, हल्द्वानी, लालकुआं , देहरादून , उधम सिंह नगर ,रामनगर, अल्मोड़ा, रानीखेत, खटीमा, श्रीनगर गढ़वाल, हरिद्वार और पौड़ी समेत कई इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस की।
भूकंप के झटके महसूस होते ही कई जगह लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। रात के समय अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ देर तक लोग एक-दूसरे को फोन कर भूकंप के बारे में जानकारी लेते रहे। कई इलाकों में लोग एहतियातन कुछ समय तक घरों से बाहर भी खड़े रहे।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:23 बजे चमोली क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र खाडून लागा गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर बताया गया है। उत्तरकाशी जिले में भी करीब 10:24 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जगहेंखोजें
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार मंगलवार रात उत्तराखंड के चमोली जिले में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप के बाद कुछ समय तक लोगों में हलचल और दहशत का माहौल रहा।
इसकी गहराई जमीन के अंदर 13 किलोमीटर थी। NCS के अनुसार भूकंप का स्थान 30.103° उत्तरी अक्षांश और 79.561° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया है। यह लोकेशन चमोली क्षेत्र के आसपास पड़ती है।
बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोरबलडा समेत आसपास के इलाकों में लोगों ने तेज कंपन महसूस किया। वहीं ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर और काशीपुर में भी झटके महसूस हुए। देहरादून के ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। जगहेंखोजें
फिलहाल किसी भी जिले से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभागों।
उत्तराखंड के अलावा भूकंप के झटकों का असर दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किया गया। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों से भी धरती में कंपन महसूस होने की सूचना सामने आई है।
फिलहाल उत्तराखंड में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भूकंप की तीव्रता, केंद्र और अन्य तकनीकी विवरण की आधिकारिक पुष्टि के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।


