रोज बोरिंग दाल खाना छोड़ें? हरी मिर्च और जीरा चटकाकर बनाएं आलू की चटपटी भुर्जी, रोटी-चावल संग लगेगी टेस्टी……….

देहरादून: अक्सर ऐसा हर घर में होता है जब फ्रिज में कोई सब्जी नहीं बचती और समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए। आपकी ये परेशानी हम यहां दूर कर रहे हैं। जब घर में कोई सब्जी न हो तो आलू की चटपटी भुर्जी बनाएं जो बच्चों से लेकर बड़ों को भी पसंद आएगी।

अगर आप भी घर में कोई सब्जी न बचने पर सीधे दाल बना लेते हैं तो अब थोड़ा चेंज लाइए। रोज-रोज वही दाल खाकर हर कोई ऊब जाता है। इसलिए अब आज ही आप बनाएं आलू की चटपटी और मसालेदार भुर्जी। जीरे के जबरदस्त तड़के और साबुत लाल मिर्च के तीखेपन से तैयार होने वाली यह रेसिपी न सिर्फ बहुत कम समय में बनती है, बल्कि खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि बच्चे हों या बड़े, रोटी के साथ उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

बनाने के लिए ये चाहिए सामग्री:-

4 मध्यम आकार के आलू (उबले और हल्के मैश किए हुए)

1 छोटा चम्मच जीरा

2 सूखी लाल मिर्च (दो टुकड़ों में टूटी हुई)

2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

2 बड़े चम्मच तेल या सरसों का तेल

स्वादानुसार नमक

बारीक कटा हरा धनिया

बनाने की विधि:-
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. तेल गर्म होते ही जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने दें।

अब बारीक कटी हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड भूनें।

इसमें उबले और मैश किए आलू, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।

मध्यम आंच पर आलू को 5-7 मिनट तक चलाएं जब तक कि वे हल्के सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं।

आखिरी में अमचूर पाउडर मिलाएं और 1 मिनट चलाकर गैस बंद कर दें।

ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और गर्मा-गर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।