उत्तराखंड के अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में सीएम धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया माँ का आशीर्वाद……….

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर, बेरी पड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान प्रदेश की प्रगति, जनकल्याण तथा प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना की।