उत्तराखंड में 553 सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मौका; 7 अक्टूबर तक आवेदन………..
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने कम्प्यूटर सहायक, कनिष्ठ सहायक, सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रवर सहायक/वरिष्ठ सहायक, निबंधन लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेलीफोन ऑपरेटर, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, भूमि अर्जन अमीन/भूमि अध्याप्ति निरीक्षक, अहलमद एवं कैशियर, स्टोर कीपर, गृहमाता और सर्वे लेखपाल समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 553 रिक्तियां निकाली हैं।
7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के माध्यम से 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी प्रकार के संशोधन के लिए 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आयोग के विज्ञापन में दी गई पदवार योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
553 पदों में कई महत्वपूर्ण भर्तियां
आयोग की इस भर्ती में विभिन्न विभागों के अंतर्गत समूह ‘ग’ के कई पद शामिल हैं। इनमें कम्प्यूटर सहायक, कनिष्ठ सहायक/सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रवर सहायक/वरिष्ठ सहायक, निबंधन लिपिक, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेलीफोन ऑपरेटर, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, भूमि अर्जन अमीन/भूमि अध्याप्ति निरीक्षक, अहलमद एवं कैशियर, स्टोर कीपर, गृहमाता और सर्वे लेखपाल शामिल हैं।
प्रमुख पदों की बात करें तो निबंधन लिपिक के 55 पद, सहायक खनिज पर्यवेक्षक के 22 पद, सर्वे लेखपाल के 16 पद, कम्प्यूटर सहायक के 9 पद और टेलीफोन ऑपरेटर (राज्यपाल सचिवालय) का 1 पद शामिल है। इसके अलावा विभिन्न विभागों और कलेक्ट्रेट कार्यालयों में कनिष्ठ सहायक तथा कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं।
12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए मौका
अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास निर्धारित की गई है। हालांकि अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं। लिपिकीय पदों के लिए कम्प्यूटर पर हिंदी टंकण की दक्षता भी जरूरी है। ऐसे पदों के लिए हिंदी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य बताई गई है।
आवेदन में दस्तावेज अपलोड करना जरूरी
ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से संबंधित श्रेणी/उपश्रेणी का प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा। जिन पदों के लिए अनुभव प्रमाणपत्र अनिवार्य है, उनके लिए निर्धारित अनुभव प्रमाणपत्र भी आवेदन के साथ अपलोड करना होगा।
आवेदन शुल्क कितना है ?
आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार निर्धारित किया गया है। अनारक्षित और उत्तराखंड ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी 150 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
18 से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी पात्र
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
100 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
भर्ती प्रक्रिया के तहत 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी से 20 अंक, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन से 40 अंक और उत्तराखंड के सामान्य ज्ञान से 40 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका
15 नवंबर को प्रस्तावित है लिखित परीक्षा
UKSSSC की ओर से लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 नवंबर 2026 रखी गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित किसी भी अंतिम सूचना, बदलाव या प्रवेश पत्र के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचना पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2026
आवेदन पत्र में संशोधन: 12 से 14 अक्टूबर 2026
लिखित प्रतियोगी परीक्षा: 15 नवंबर 2026 (प्रस्तावित)
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, आरक्षण संबंधी जानकारी और आवश्यक प्रमाणपत्र सही तरीके से अपलोड करने होंगे। आवेदन अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी होगा।


