उत्तराखंड में 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट………
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है। 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने की आशंका को देखते हुए आईएमडी ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता की सलाह दी है।
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है। शनिवार को देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर समेत कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से शनिवार दोपहर 1:30 बजे जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
29 अगस्त: बागेश्वर-पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट खगोलविज्ञान जानना।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 अगस्त को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का अनुमान है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
30 अगस्त: 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान।
30 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। खगोलविज्ञान जानना
प्रदेश के अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
31 अगस्त और 1 सितंबर को बढ़ेगी बारिश की तीव्रता।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
1 सितंबर को देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट।
1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर का अनुमान है। दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भौगोलिकनक्शा खोजना
इसके अलावा पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी बारिश तथा आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 सितंबर: चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट।
2 सितंबर को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दिन येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच स्थानीय स्तर पर हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान खिसकने की आशंका जताई है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय सड़क मार्गों और राजमार्गों पर अवरोध उत्पन्न हो सकता है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की आशंका को देखते हुए भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसमपूर्वानुमान देखना
अगले चार दिन मौसम पर एक नजर-
29 अगस्त: बागेश्वर-पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट; सात जिलों में येलो अलर्ट।
30 अगस्त: 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना; सभी जिलों में येलो अलर्ट।
31 अगस्त: देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट।
1 सितंबर: देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट; सात जिलों में येलो अलर्ट।
2 सितंबर: देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना; प्रदेशभर में येलो अलर्ट।


