उत्तराखंड के स्कूल में यहाँ खराब भोजन और गंदगी के विरोध में धरने पर जेन-अल्फा, सीएम धामी ने प्रिंसिपल को हटाया………
खटीमा: उत्तराखड के खटीमा के एकलव्य माडर्न आवासीय विद्यालय में खराब गुणवत्ता का खाना परोसने, दूषित पेयजल व शौचालयों की गंदगी समेत अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थी व अभिभावक भड़क उठे।
वे विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रधानाचार्य भारती यादव को हटा दिया।
इसके साथ ही व्यवस्था में सुधार के आश्वासन पर विद्यार्थी माने और धामी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बता दें, 2010 से 2024 के बीच जन्म लेने वाले बच्चों को जेन अल्फा कहा जाता है। एआइ व स्मार्ट तकनीक के दौर में बड़ी होने वाली यह नई पीढ़ी है।


