उत्तराखंड के इन जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट। आंधी-तूफान की संभावना………

देहरादून: मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जनपदों के कुछ क्षेत्रों के लिए अगले तीन घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है। पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया और राजकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना।

मौसम विभाग के अनुसार पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया, राजकोट तथा आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है।

मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए स्थानीय लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्रशासन एवं संबंधित विभागों को भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।