उत्तराखंड में 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, आठ अगस्त को सीएम धामी करेंगे सम्मानित……….

देहरादून: राज्य सरकार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत करती है।

प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण आठ अगस्त को संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सभागार में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिल चुका है। इसके अलावा 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार दिया जाएगा।

राज्य सरकार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत करती है। तीलू रौतेली की जयंती पर महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर महिलाओं एवं किशोरियों के लिए वर्ष 2006 से इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए विभाग को विभिन्न जिलों से इस बार 217 आवेदन मिले थे।

इसमें अल्मोड़ा से 21, बागेश्वर से आठ, चमोली और चंपावत से 12-12, देहरादून से 23, हरिद्वार से 22, नैनीताल से 29, पौड़ी से आठ, पिथौरागढ़ से 13, रुद्रप्रयाग से 11, टिहरी से 13, ऊधमसिंह नगर से 11 और उत्तरकाशी जिले से विभाग को 24 आवेदन थे। इसमें से 13 महिलाओं का चयन किया गया है। जबकि राज्यस्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए विभाग को प्रदेश भर से 220 आवेदन मिले। पुरस्कार के लिए इसमें से 35 महिलाओं का चयन किया गया है।

वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर आठ अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिल गया है।