उत्तराखंड के सीएम का सादगी भरा अंदाज, आम लोगो के साथ सामान्य फ्लाइट मे की यात्रा, लिया यात्रियों से फीड बैक….

देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री की पुष्कर सिंह धामी आम जनता से जुड़ने के लिए लगातार कोशिशें करते रहते हैं ऐसा ही काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज किया जब मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाते हुए चारधाम यात्रियों से बातचीत की और उनसे चार धाम यात्रा का फीडबैक लिया।

जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून से दिल्ली सामान्य फ्लाइट पर यात्रा के दौरान चार धाम यात्रा कर लौटे तीर्थयात्रियों से फ्लाइट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तीर्थ यात्रियों ने अपने संस्मरण एवं अनुभव साझा किए।