आज 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..
मेष
आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव उभर सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में समय पर सही निर्णय न लेने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता। लेन देन में सावधानी बरतें। घर परिवार में किसी आयोजन, उत्सव में शामिल हो सकते हैं, माता पिता की सेहत का ख्याल रखें, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अविवाहितों की शादी की बात चल सकती है।
वृषभ
आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। लेखन कार्य से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। विदेश में पढ़ाई लिखाई के लिए जाने वाले छात्रों के कार्य बन सकते हैं प्रयास जारी रखें। पारिवारिक जनों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। पति पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।
मिथुन
आज का दिन सामान्य रूप से गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में बेवजह की बहस में न उलझें छवि धूमिल हो सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। भूमि, भवन आदि खरीदने का विचार बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहे पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
कर्क
आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों व आर्थिक नुकसान की वजह से मन परेशान रह सकता है। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। कार्यालय में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से हटकर मौज मस्ती में ज्यादा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
सिंह
आज के दिन प्रोफेशनल जीवन के लिए बेहतर साबित होगा। बेरोज़गारों को अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे आपकी नवीन कार्यशैली व सुलझे व्यवहार से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के संग समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
कन्या
आज का दिन चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता की वजह से समय का अभाव रहेगा। वरिष्ठअधिकारी नाराज हो सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
आज आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव दूर होंगे। आर्थिक योजनाओं पर किए गए पूंजी निवेश का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे,मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा । पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेंगी।
वृश्चिक
आज का दिन सुख शांति से बीतेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा आज आपकी कंपनी को कोई अच्छा अनुबंध प्राप्त हो सकता है रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने प्रतिभा के लिए पुरस्कार मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ हो इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा माता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
धनु
आज आपका भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी कदम से कदम मिलाकर चलेंगे कोई अच्छा प्रपोजल प्राप्त हो सकता है। यदि नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बेहतर साबित होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा नए कोर्स का चुनाव सावधानीपूर्वक करें।
मकर
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। रुके हुए कार्य सुचारू रूप से चलने लगेंगे ।फंसा हुआ धन भी वापस प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भरपूर प्रयास से अपने उद्देश्य की प्राप्ति होगी मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। नौकरी व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएंगी। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा।
कुंभ
आज दिन की शुरुआत आलस्य पूर्ण रहेंगी पर जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरे होंगे। नौकरी व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा कर सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।
मीन
आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से तनाव हो सकता है जिसकी वजह से आपका क्रोध बढ़ सकता है वाणी पर संयम बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी कई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर लाभप्रद साबित होंगे। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं परिस्थितियां आपके विरोध में जा सकती है। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।


