हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 116 अधिकारी पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगा सालाना पैकेज……..

नई दिल्ली: सरकारी क्षेत्र में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), जनरल मैनेजर (GM) और चीफ जनरल मैनेजर (CGM) सहित कुल 116 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक HPCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HPCL Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी ?
पद का नाम रिक्तियां
जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल) 37
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी) 17
सीनियर ऑफिसर (सेल्स) 52
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) 5
चीफ मैनेजर/DGM (टेक्निकल सर्विसेज) 1
सीनियर मैनेजर/चीफ मैनेजर/DGM (इकोनॉमिस्ट) 1
DGM/GM (गैस सोर्सिंग एंड मार्केटिंग) 2
DGM/GM/CGM (सेल्स एंड मार्केटिंग – पेट्रोकेमिकल्स) 1
कुल पद 116

HPCL Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल): केमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय फुल-टाइम डिप्लोमा।
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी): B.Sc. (विज्ञान),फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा,वैध हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस।
सीनियर ऑफिसर (सेल्स): मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/केमिकल/सिविल/इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में BE/B.Tech,2 वर्षीय फुल-टाइम MBA/PGDM।
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर (प्रोजेक्ट्स): सिविल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech।
चीफ मैनेजर/DGM (टेक्निकल सर्विसेज): केमिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech। MBA अभ्यर्थियों को वरीयता।
इकोनॉमिस्ट पद: अर्थशास्त्र/एप्लाइड इकोनॉमिक्स/एनर्जी प्लानिंग या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
गैस सोर्सिंग एंड मार्केटिंग: किसी भी इंजीनियरिंग शाखा में BE/B.Tech के साथ MBA।
सेल्स एंड मार्केटिंग (पेट्रोकेमिकल्स): केमिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech। MBA उम्मीदवारों को प्राथमिकता।

HPCL भर्ती 2026: आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। SC, ST, OBC, PwBD एवं अन्य आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क
SC / ST / PwBD : कोई शुल्क नहीं
सामान्य (UR), OBC-NCL, EWS : ₹1,180 (₹1,000 आवेदन शुल्क + 18% GST)
ऑनलाइन भुगतान के दौरान लागू होने पर अतिरिक्त पेमेंट गेटवे शुल्क भी देना पड़ सकता है।

HPCL Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Careers या Current Openings सेक्शन खोलें।
नया रजिस्ट्रेशन करें।
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरें।
फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026